Orange Peel Benefits: इसके इस्तेमाल से मिलते हैं कई चमत्कारी फायदे

Update: 2025-03-13 04:05 GMT
Orange Peel Benefits: संतरा, एक रसदार और स्वादिष्ट फल है. इसमें भर-भरकर विटामिन सी के गुण पाए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि संतरे का छिलका भी उतना ही फायदेमंद होता है जितना कि फल? जी हाँ, संतरे के छिलके में कई ऐसे गुण होते हैं जो आपकी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए लाभकारी हो सकते हैं. इसके छिलके का सही इस्तेमाल आपको कई फायदे पहुंचा सकता है|
संतरे के छिलके के फायदे
1. त्वचा के लिए फायदेमंद
संतरे के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. इससे त्वचा से एंटी एजिंग की समस्या खत्म होती है. यह त्वचा के रंग को निखारने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है. आप संतरे के छिलके का उपयोग स्क्रब के रूप में भी कर सकते हैं. इससे सारी डेड स्किन हट जाएगी|
2. खाना पचाने मदद करे
संतरे के छिलके में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है. यह कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. आप इसका पाउडर बनाकर गर्म पानी के साथ ले सकते हैं|
3. इम्यूनिटी बूस्टर
संतरे के छिलके में विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है. यह शरीर को संक्रमणों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है. अगर आप डेली एक संतरा रोज खाने लगते हैं तो यह आपके शरीर से कई बीमारियों को गायब कर देगा|
4. मुंह की दुर्गंध दूर करें
संतरे के छिलके में मौजूद तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. जो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को मारकर दुर्गंध को दूर करते हैं. आप अगर नोटिस करें तो संतरा छीलते समय ही आपके आसपास काफी गंध फैल जाती है. यही गंध आपके मुंह के दुर्गंध को भी खत्म करती है|
फेस पैक: संतरे के छिलके को सुखाकर पाउडर बना लें. इस पाउडर को दही या शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं.
स्क्रब: संतरे के छिलके के पाउडर में चीनी और तेल मिलाकर स्क्रब बनाएं.
चाय: संतरे के छिलके को पानी में उबालकर चाय बनाएं.
एयर फ्रेशनर: संतरे के छिलके को उबालकर इसके पानी को स्प्रे बोतल में भरें|
Tags:    

Similar News