Neck Designs: चौड़े कंधों के लिए बेस्ट हैं ये नेक लाइन डिजाइन

Update: 2024-08-08 06:51 GMT
Neck Designs: स्टाइलिश दिखना हम सभी को पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन नई-नई चीजों को खरीदते हैं। किसी भी लुक की स्टाइलिंग बॉडी टाइप और लेटेस्ट फैशन के अनुसार ही करनी चाहिए। इस बात से हम सभी वाकिफ हैं। बदलते दौर में आजकल साड़ी से लेकर सूट लुक को काफी तरह से स्टाइल किया जाता है। साड़ी ब्लाउज हो या सूट की नेकलाइन, इनकी नेकलाइन के लिए हम अपने कंधों के शेप को ध्यान में जरूर रखना चाहिए। खासकर चौड़े कंधों के लिए नेकलाइन चुनते समय कई बार हम कंफ्यूज हो जाते हैं। तो आइए देखते हैं चौड़े कंधों के लिए नेकलाइन के नए डिजाइंस।
स्वीटहार्ट नेकलाइन डिजाइन Sweetheart Neckline Designs
स्वीटहार्ट नेकलाइन लगभग हर तरह की बॉडी शेप या कंधे पर बेस्ट लुक देने में मदद करता है। इस तरह की नेकलाइन की चौड़ाई आप अपने हिसाब से कम चौड़ी या ज्यादा चौड़ी रख सकती हैं। इस तरह का लुक आप साड़ी ब्लाउज से लेकर सूट लुक में ट्राई कर सकती हैं।
टर्टल नेकलाइन डिजाइन Turtle Neckline Designs
मॉडर्न स्टाइल की नेकलाइन ढूंढ रही हैं तो इस तरह की स्लीवलेस टर्टल नेकलाइन आपके लुक में जान डालने का काम करेंगी। वहीं इस तरह की नेकलाइन के साथ में बालों के लिए स्लीक हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। देखने में यह लुक काफी क्लासी लुक देने में मदद करेगा।
स्क्वायर नेकलाइन डिजाइन Square Neckline Designs
चौड़े कंधों के लिए आप स्क्वायर नेकलाइन बेस्ट लुक देने में मदद करती है। वहीं इसे आप ज्यादा चौड़ा न रखें। साथ ही, इस तरह की नेकलाइन के साथ आप स्लीवलेस डिजाइन की बाजू बनवाएं। चाहें तो नेकलाइन में आप किनारी लेस लगवा सकती हैं।
Tags:    

Similar News

-->