Navratri Special: बिना लहसुन-प्याज के बनाएं आलू की सब्जी

Update: 2025-03-30 02:22 GMT
Navratri Special: अगर घरवाले चटपटा और मसालेदार खाना पसंद करते हैं, तो आप एक स्वादिष्ट और नवरात्रि व्रत के अनुकूल आलू की चटपटी सब्जी बना सकते हैं. यह बनाने में आसान और खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है. यकीन मानिए, यह बिना लहसुन-प्याज के भी बेहद लजीज लगेगी|
सामग्री :
आलू (उबले हुए) – 4 से 5
जीरा – 1 टीस्पून
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
हल्दी पाउडर – 1/2 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
अमचूर पाउडर – 1 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
घी – 1 टेबलस्पून
हरा धनिया – सजावट के लिए
सबसे पहले आलू को उबालकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें जीरा डालकर तड़का लगाएं.
अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक डालकर कुछ सेकंड्स तक भूनें. फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं.
उबले हुए आलू के टुकड़े डालकर मसालों में अच्छी तरह मिला लें. 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि आलू मसालों का स्वाद अच्छे से सोख लें.
अंत में अमचूर पाउडर और नमक डालें, अच्छे से मिलाएं और कुछ मिनट तक और पकने दें.
हरे धनिए से सजाकर गरमागरम परोसें|
Tags:    

Similar News