सरसों के तेल में मिलाएं ये जादुई चीज, घुटनों का दर्द मिनटों में गायब

Update: 2024-10-21 02:27 GMT
सरसों के तेल में मिलाएं ये जादुई चीज, घुटनों का दर्द मिनटों में गायब
सरसों का तेल यानी मस्‍टर्ड ऑयल आयुर्वेद की दृष्टि से बे‍हद गुणकारी होता है। ये सिर्फ सब्जियों का स्‍वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि उसमें कई तरह के पोषण तत्‍वों को भी ऐड करता है। सरसों के तेल घुटने और मांसपेशियों में होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है। यदि आप इस तेल में थोड़ा सा लहसुन मिला दें तो ये जादूई दवा का काम कर सकता है। जी हां, लहसुन अपने तीखे स्‍वाद के साथ-साथ स्‍वास्‍थ्‍य और औषधीय लाभों के लिए अधिक लोकप्रिय है।
जोड़ों के दर्द से राहत
लहसुन और सरसों के तेल की मसाज करने से पुरानी से पुरानी अर्थराइटिस की समस्‍या में लाभ मिल सकता है। इस तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मांसपेशियों की जकड़न को कम करके दर्द से राहत दिला सकता है। साथ ही ये घुटनों में ग्रीसिंग का काम करता है जिससे चलने और बैठने में आसानी हो जाती है। लहसुन और सरसों के तेल का उपयोग हफ्ते में तीन दिन किया जा सकता है। इसे गुनगुना करके इस्‍तेमाल करने से अधिक फायदा होता है।
सर्दी-जुकाम में आराम
लहसुन और सरसों का तेल सर्दी और जुकाम में बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस तेल की नियमित मसाज से शरीर में गर्मी बनी रहती है। लहसुन के तेल का उपयोग सर्दी के दिनों में नाक बंद, छाती में जकड़न और खांसी की समस्‍या होने पर किया जा सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-वायरल और एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं जो इम्‍यूनिटी को बूस्‍ट करने में मदद कर सकते हैं। लहसुन का तेल इस्‍तेमाल करने से पहले इसे पूरी तरह से पकाना आवश्‍यक है। इस तेल को दिन में एक बार या रात को सोते समय पीठ और छाती में लगाना चाहिए।
स्किन को बनाएं शाइनी
लहसुन का तेल सिर्फ जोड़ों के दर्द में ही नहीं बल्कि स्किन को हेल्‍दी बनाने का काम भी बखूबी कर सकता है। जिन लोगों को स्किन इंफेक्‍शन की समस्‍या रहती है उनके लिए ये तेल रामबाण है। ये स्किन को मॉइश्‍चराइज करने के साथ रैसेज और दानों से भी निजात दिला सकता है। लहसुन और सरसों से बना तेल गर्म होता है इसलिए इसका उपयोग हफ्ते में केवल एक ही बार किया जा सकता है। हालांकि ये तेल सबको सूट नहीं करता इसलिए इसे लगाने से पहले पैच टेस्‍ट करना आवश्‍यक है।
Tags:    

Similar News

-->