महिलाओं की कई समस्‍याओं का 1 इलाज है मंडूकासन, रोजाना 5 मिनट करें

महिलाओं की कई समस्‍याओं

Update: 2023-06-04 13:01 GMT
एक महिला बचपन से जवानी तक और मां बनने से मेनोपॉज तक जीवन के कई पड़ावों से गुजरती है। योगासन, उनके जीवन में आने वाले इन सभी बदलावों और चुनौतियों का सामना करने में मदद करते हैं। कुछ योगासन ऐसे हैं, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं।
आज हम जानेंगे कि मंडूकासन कैसे किया जाता है, इससे महिलाओं को क्‍या-क्‍या फायदे होते हैं और इसे करते समय आपको किन-किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए। यह सारी जानकारी हेल्थ और वेलनेस कोच महक खन्ना ने शेयर की है। वह लाइव योगा क्‍लासेस लेती हैं और मेडिकल कंडीशन और डाइट प्‍लान को ठीक करने के टिप्‍स बताती हैं।
एक्‍सपर्ट का कहना है, ''मंडूकासन को करते समय शरीर का आकार मेंढक जैसा दिखाई देता है, इसलिए इसे 'फ्रॉग पोज' के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन को करने से पेल्विक और नाभि के आस-पास प्रेशर पड़ता है, जिससे महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्‍थ से जुड़ी कई समस्‍याएं दूर होती हैं।''
आगे उन्‍होंने बताया, ''मंडूकासन करने से न सिर्फ पेट की मसल्‍स मजबूत होती हैं, बल्कि बेली फैट से भी छुटकारा मिलता है। हालांकि, इस योगासन को करना शुरुआत में मुश्किल लगता है। इ‍सलिए इस आसन को करते समय घुटनों के नीचे तकिया और अपने हाथों को दरी या योगा मैट पर रखें।''
मंडूकासन के फायदे
फ्रॉग पोज को रोजाना करने से महिलाओं को अद्भुत फायदे मिलते हैं-
रिप्रोडक्टिव सिस्‍टम में सुधार करता है।
पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है।
पेट और हिप्‍स की चर्बी को कम करता है।
हिप्‍स में फ्लेक्सिबिलिटी लाता है।
पीठ के निचले हिस्‍से के दर्द से राहत दिलाता है।
शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाता है।
पेनक्रियाज की कार्यक्षमता में सुधार करता है।
ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें: हर महिला को करने चाहिए ये 5 योगासन, दिखेंगी आकर्षक
ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार करता है।
तनाव दूर करता है।
डाइजेशन में सुधार करता है।
पेट की गैस को दूर करता है।
कमर, हिप्स और घुटनों को मजबूत बनाता है।
वजन कंट्रोल में रखता है।
हार्ट के लिए बेस्‍ट एक्‍सरसाइज है।
मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहता है।
शरीर को डिटॉक्‍स करने में मदद करता है।
मंडूकासन की विधि
मैट पर आराम से बैठ जाएं।
शरीर को रिलैक्‍स करने के लिए गहरी सांस लें।
फिर पैरों को दीवार की ओर करके पेट के बल लेट जाएं।
अपने हाथों को कोहनियों से मोड़कर मैट पर रखें।
पैरों को भी घुटनों से मोड़कर दोनों साइड में खोल लें।
एक लंबी सांस अंदर की ओर लें।
सांस छोड़ते समय पैरों की मदद से शरीर को आगे की ओर करें।
फिर पीछे की ओर जाकर हिप्‍स से पैरों को छूने की कोशिश करें।
इस पोज में थोड़ी देर के लिए सांस अंदर व बाहर लें।
जब इस पोज से बाहर आ जाएं, तब लंबी सांस छोड़ें।
इस प्रक्रिया अब 3-5 बार दोहराएं।
सावधानी
अगर आप इनमें से किसी भी समस्‍या से परेशान है, तो इस आसन को करने से बचें-
कमर में चोट लगी है, तो इसे करने से बचें।
पीठ से जुड़ी समस्‍याओं से परेशान हैं, तो इस मुद्रा को न करें।
पीरियड्स के दौरान इस मुद्रा को नहीं करना चाहिए।
प्रेग्‍नेंट महिलाओं को इस आसन को करने से बचना चाहिए।
यह आसन दिल की बीमारियों से ग्रस्‍त महिलाओं को नहीं करना चाहिए।
इसे करते समय घुटनों पर ज्‍यादा प्रेशर देने से बचें।
घुटने के दर्द से परेशान महिलाओं को यह आसन नहीं करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: हर उम्र की महिलाओं के लिए बेस्‍ट हैं ये 3 योगासन, रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें
आप भी इन योगासन को करके ये सारे फायदे पा सकते हैं। आपको भी योग से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Tags:    

Similar News

-->