जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारतीय घरों में खीर खूब पसंद की जाती है। जब भी किसी के घर में मेहमान आए हों, कोई त्योहार हो या फिर कोई खुशी का मौका हो, ऐसे में घरों में झटपट खीर बना ली जाती है। लेकिन आज हम आपको चावल की नहीं बल्कि मखाने खीर की रेसिपी बताएंगे।

यह स्‍वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। इसके सेवन से तनाव कम करने से लेकर, हड्डियां मजबूत होने तक यहां तक की वजन भी कम करने में मदद करता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं टेस्टी मखाने की खीर बनाने की आसान रेसिपी।आइए जानते हैं।

मखाने की खीर बनाने के लिए सामग्री

फुलक्रीम दूध - 3 कप

मखाना - आधा कप

केसर - 2 से 3

चीनी - स्वादानुसार

काजू, बादाम, पिस्ता - बारीक कटा हुआ

इलायची पाउडर - एक चम्मच

घी - 2 चम्मच

शरबत से लेकर लस्सी तक, गर्मियों के मौसम में जरूर ट्राई करें रूह आफजा से बनी ये रेसिपी

मखाने की खीर बनाने की रेसिपी

मखाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले पैन में घी डालकर मखानों को हल्का फ्राई करें।

उसके बाद एक दूसरे पैन में दूध डालकर उबाल लें।

जब दूध उबलना शुरू हो जाए तो इसमें मखाने डाल दें।

उसके बाद इसमें काजू, बादाम और पिस्ता डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।

अब इसे तब तक पकाना है जब तक गाढ़ा हो जाएं। ध्यान रहे कि इस दौरान इसे लगातार चलाते रहें।

इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और चीनी डालकर कुछ देर तक पकाएं।

जब खीर गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें।

इसके बाद ऊपर से केसर का गार्निस करें।

लीजिए आपकी टेस्टी मखाने की खीर हो गई तैयार 

Tags: