अपने पार्टनर से करें ये चार खास वादे, मजबूत होगी रिश्ते की बंधन
प्यार के महीने की शुरुआत हो गई है। 7 फरवरी से वैलेंटाइन सप्ताह शुरु हो जाता है। सात दिनों के इस प्यार भरे पर्व में हर दिन की अलग खासियत होती है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्यार के महीने की शुरुआत हो गई है। 7 फरवरी से वैलेंटाइन सप्ताह शुरु हो जाता है। सात दिनों के इस प्यार भरे पर्व में हर दिन की अलग खासियत होती है। इसी कड़ी में पांचवे दिन यानी 11 फरवरी को प्रॉमिस डे होता है। प्रॉमिस डे को प्यार करने वाले एक दूसरे से वादे करते हैं। कपल अपने पार्टनर से प्यार की कसमें खाते हैं। ये वादे प्यार को न केवल मजबूत करते हैं बल्कि आपके पार्टनर को महसूस कराते हैं कि आप उनके साथ अपना भविष्य भी जीना चाहते हैं। आप रिलेशनशिप में हों या अपने क्रश व पार्टनर के साथ पहला वैलेंटाइन मना रहे हों, इस वैलेंटाइन कुछ खास वादे कर अपने रिश्ते को अधिक मजबूत बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ खास वादों के बारे में, जो इस वैलेंटाइन डे पर आपके प्यार की डोर को कर सकते हैं मजबूत और रिश्ते में बढ़ा सकते हैं इश्क।