बालों के लिए गाजर से बनाएं हेयर मास्क

Update: 2023-01-23 13:15 GMT

सर्दियों में बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। इस मौसम में स्कैल्प की नमी खो जाती है, जिससे डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या होती है। इस मौसम में बालों की विशेष देखभाल की जरूरत पड़ती है। अगर आप भी बालों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो गाजर का इस्तेमाल कर मजबूत बाल पा सकते हैं। गाजर में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं। इसमें फाइबर, आयरन और कई विटामिन्स पाए जाते हैं, जो बालों के लिए सहायक है। इसके इस्तेमाल से आपके बाल शाइनी और हेल्दी हो सकते हैं। आइए जानते हैं, बालों के लिए आप गाजर से हेयर मास्क कैसे बनाएं।

केले और गाजर का हेयर मास्क
गाजर को धोकर टुकड़ों में कर लें, अब इसे ग्राइंडर में पीस लें। अब केले को मैश कर गाजर के पेस्ट में मिला दें। चाहें तो इसमें ऑलिव ऑयल भी डाल सकते हैं। अब इसे बालों पर लगाएं। 30 मिनट बाद बालों को धो लें। यह डैंड्रफ की समस्या से राहत दिलाने में मददगार है।
नारियल तेल और गाजर का मास्क
गाजर का पेस्ट तैयार कर लें, इसे कुछ देर पकाएं। जब ये पेस्ट ठंडा हो जाए, तो इसमें नारियल का तेल मिला दें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। इसे मास्क को बालों पर लगाएं, करीब 30 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से आपके बाल मजबूत हो सकते हैं।
दही और गाजर का मास्क
इस मास्क को बनाने के लिए गाजर को धोकर टुकड़े में काट लें। अब इसका पेस्ट तैयार कर लें, इसमें दही मिलाएं। फिर इसे बालों पर लगाएं, लगभग आधे घंटे बाद बालों को धो लें। हफ्ते में इस प्रक्रिया को एक-दो बार कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->