Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर जरूर बनाएं ये खास बर्फी

Update: 2025-02-21 01:56 GMT
Mahashivratri 2025: इस साल यह तिथि 26 फरवरी को पड़ रही है, इसलिए महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को ही मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के भक्त रात्रि जागरण करते हैं। वे शिव की पूजा, व्रत और जल चढ़ाकर भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। महादेव के पसंदीदा व्यंजनों में सिंघाड़े के आटे की बर्फी भी काफी अहम है। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक मिठाई है, जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि।
सिंघाड़े के आटे की बर्फी बनाने की सामग्री
सिंघाड़े का आटा – 1 कप
घी – 3 बड़े चम्मच
चीनी – ½ कप
पानी – ½ कप
इलायची पाउडर – ½ चम्मच
कद्दूकस किया नारियल – 2 बड़े चम्मच
कटी हुई मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता) – 2 बड़े चम्मच
सिंघाड़े की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें सिंघाड़े के आटे को डालकर सही से भूनें।
इसे आपको 5-7 मिनट तक सही से भूनना है।
जब इसमें से खुशबू आने लगे तो गैस को बंद कर दें।
अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें और तब तक दूसरी कड़ाही में चीनी में ½ कप पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
जब ये चाशनी एक तार की होकर गाढ़ी हो जाए तो इसकी गैस भी बंद कर दें।
अब इस चाशनी में इलायची पाउडर, नारियल और कटे हुए मेवे मिलाएं और 1-2 मिनट तक लगातार चलाते रहें।
आखिर में इस मिश्रण को घी लगी प्लेट या ट्रे में डालें और समान रूप से फैला दें।
अब इसे 10-15 मिनट के लिए ठंडा होने दें और फिर मनचाहे आकार में बर्फी के टुकड़े काट लें।
बस हो गई तैयार स्वादिष्ट और पौष्टिक सिंघाड़े के आटे की बर्फी।
इसे महाशिवरात्रि के व्रत में बनाएं और भगवान शिव को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।
Tags:    

Similar News