रसमलाई कलाकंद मिठाई बनाने की रेसिपी जानें

Update: 2024-04-07 04:45 GMT
लाइफस्टाइल : चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है, इस नव दिनों के पर्व में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। मां दुर्गा के भक्त माता के इस पर्व में व्रत-अनुष्ठान करते हैं। वैसे तो घरों में दुर्गा माता को प्रसाद चढ़ाने के लिए कई तरह के मिष्ठान और भोग लगाए जाते हैं। ऐसे में यदि आप भोग और फलहार दोनों के लिए कुछ खास और स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाह रहे हैं, तो आज हम आपको एक खास रेसिपी बताने वालें। यह मिठाई बनाने में काफी आसान है, तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
कैसे बनाएं कलाकंद रसमलाई
इस मिठाई को बनाने के लिए सबसे पहले कलाकंद रसमलाई का दूध तैयार करेंगे।
एक बाउल लें और उसमें एक कप गाढ़ा दूध डालें।
अब दूध में चीनी , मिल्क पाउडर, केसर दूध, पिस्ता और बादाम की कतरन और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।
सभी को अच्छे से मिलाने के बाद उसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें।
रसमलाई के बाद चलिए जान लेते हैं, कलाकंद बनाने की विधि के बारे में।
एक थाली में पनीर को ग्रेटर की मदद से कद्दूकस कर लें।
कद्दूकस किए हुए पनीर में एक कप मिल्क पाउडर, एक कप दूध और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
मिश्रण को आंच पर गर्म करने के लिए रखें और इसे तब तक पकाएं, जब तक यह सुखकर पैन या कड़ाही से अलग न हो जाए।
कलाकंद सूखने लगे तो इलायची पाउडर और केसर मिल्क डालकर मिक्स करें।
थोड़ा ड्राई फ्रूट्स कतरन मिलाएं और एक ट्रे में घी लगाकर कलाकंद को सेट करने के लिए फैलाएं।
अब ऊपर से ड्राई फ्रूट्स गार्निश करें और आधे घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रखें।
आधा घंटे बाद कलाकंद को फ्रिज से निकालकर चौकोर आकार में काट लें और तैयार रसमलाई में भिगोकर खाने के लिए सर्व करें।
Tags:    

Similar News