हेयर वॉश करना बेहद जरूरी होता है। अगर बाल न धोएं, तो इसके कारण यह न केवल चिपचिपे हो जाते हैं बल्कि गंदगी के कारण सिर में जूं की भी समस्या हो सकती है। अक्सर यह सवाल किया जाता है कि बालों को धोने के लिए ठंडा या गर्म पानी, दोनों में से क्या फायदेमंद होता है? इस विषय पर सेलिब्रिटी स्किन और हेयर एक्सपर्ट चित्रा आनंद ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ठंडे पानी से बाल क्यों धोने चाहिए।
एक्सपर्ट की राय
ठंडे पानी से बाल धोने से यह हेल्दी रहते हैं। ठंडा पानी हेयर क्यूटिकल्स को क्लोज करने का काम करता है, जिससे बालों में मॉइश्चचर लॉक हो जाता है। इससे बाल शाइनी और हेल्दी हो जाते हैं। इसलिए आपको ठंडे पानी से बाल धोने चाहिए।
ठंडे पानी से बाल धोने के फायदे
ठंडे पानी से बाल धोने से यह फ्रिजी नहीं होते हैं, क्योंकि यह बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल को बनाए रखने का काम करता है।
ठंडे पानी से बाल स्मूथ रहते हैं, जिससे इन्हें मैनेज करना आसान हो जाता है।
अगर आप ठंडे पानी से बाल धोती हैं, तो स्कैल्प लंबे समय तक साफ रहेगा। ठंडे पानी से क्यूटिकल्स क्लोज हो जाते हैं, जिससे आपके बालों को शाइनी मिलती है।
क्या आपके भी बाल टूट रहे हैं? इसका कारण पानी तो नहीं? जब आप ठंडे पानी से बाल धोते हैं, तो यह कम टूटते हैं। केवल बालों का टूटना ही नहीं, ठंडे पानी से हेयर वॉश करने से बाल कम उलझते हैं।
हेल्दी स्कैल्प के लिए ब्लड सर्कुलेशन जरूरी है। ठंडे पानी से बाल धोने से ब्लड अच्छे से सर्कुलेट होता है। (हेयर ऑयलिंग से जुड़े मिथ्स)
क्यों गर्म पानी से नहीं धोने चाहिए बाल?
अगर आप बालों को गर्म पानी से धोती हैं, तो इससे बाल ड्राई हो जाते हैं। गर्म पानी बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल को छिन लेता है। (हेल्दी बालों के लिए टिप्स)
यही नहीं, गर्म पानी बालों की चमक को भी कम कर देता है। इससे बाल फ्रिजी हो जाते हैं।
इसलिए आपको गर्म पानी से हेयर वॉश नहीं करना चाहिए।
ये भी जानें
बालों को हेल्दी रखने के लिए लीव-इन कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके उपयोग के बाद बालों को धोना नहीं है। यह कंडीशनर डैमेज बालों को रिपेयर करने का काम करता है।
क्या आप बालों में हेयर सीरम का इस्तेमाल करती हैं? इसके उपयोग से बाल फ्रिजी नहीं होते हैं। इसके अलावा, बाल स्मूथ और शाइनी भी हो जाते हैं।
क्या आप जानती हैं कि बालों को धोने का एक तरीका होता है? बालों की लंबाई में शैंपू लगाएं। इसके बाद पानी से बालों को धो लें। इस बात का ध्यान रखें कि बालों को सुखाने के लिए तौलिया से ब्लॉट करना चाहिए, न कि बालों को दबाव के साथ पोंछे।
 समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया. इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा. 
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Tags: