Lauki Soup Recipe: हेल्दी और लाइट डिनर के लिए यह सूप एक अच्छा ऑप्शन है। इस सूप का स्वाद बहुत हल्का और लजीज होता है और यह आपको बहुत पसंद आएगा। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि के बारे में।
लौकी सूप के लिए सामग्री :
लौकी- एक छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ
प्याज- एक बारीक कटा हुआ
लहसुन- एक चम्मच बारीक कटा हुआ
काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
जीरा- एक छोटा चम्मच
तेल या घी- एक चम्मच
पानी
धनिया- बारीक कटा हुआ
लौकी सूप बनाने की विधि:
लौकी सूप बनाने के लिए सबसे पहले आप ताजी लौकी का इस्तेमाल करें. लौकी की अच्छे से छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक बर्तन लें और इसमें तेल या घी डालें. इसमें जीरा डालें. अब इसमें अदरक और बारीक कटा हुआ लहसुन को डालें.
अब इसमें छोटे टुकड़ों में कटा हुआ लौकी को मिक्स करें और इसे सॉफ्ट होने तक पकाएं. आप इसे प्रेशर कुकर में भी पका सकते हैं. जब लौकी पक जाए तो इसे अच्छे से मैश कर लें. आप मिक्सी में डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को बर्तन में डालें. इसमें पानी मिला दें. इसमें नमक और काली मिर्च का पाउडर डाल दें. इसे कुछ देर तक उबालें और कम आंच पर इसे पकाएं. इसके ऊपर बारीक कटा धनिया डालकर सजाएं.
आपका लौकी का सूप तैयार है|