Lassi: आसान तरीके से बनाये इस अंगूर की लस्सी

Update: 2024-08-11 10:30 GMT

अंगूर लस्सी रेसिपी Grape Lassi Recipe: इस बार थोड़ा एक्सपीरिमेंट करके देखिएं। जी हां अगर आप अंगूर खाना ज्यादा पसंद करते है तो आप अंगूर की लस्सी बना सकते है। इसे बनाना इतना आसान है कि, आप कुछ देर में ही इसका मजा ले पाएंगें।

जानिए कैसे बनाएं और क्या चाहिए
यहां पर गर्मी में अंगूर की लस्सी पीने से आपको गर्मी के पूरे सीजन में पेट में ठंडक का अहसास होता है और आप पानी की कमी से भी बचे रहते है। इसके लिए जान लीजिए क्या चाहिए चीजें
सामग्री
काले अंगूर- 50 ग्राम
दही- 250 ग्राम
चीनी- 40 ग्राम
भुना जीरा- 1 चुटकी
नमक- स्वादानुसार
बर्फ- जरूरत के मुताबिक
जानें डिश बनाने की Recipe
यहां पर इन सभी सामग्री के साथ लस्सी की रेसिपी बनाना बेहद आसान है जो इस प्रकार है..
1-अंगूर की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले इन्हें धोकर अच्छे से पीस लें।
2- इसके बाद दही लें और इसमे चीनी, नमक और बर्फ डाल दें और ब्लेंडर की मदद से पीस लें।
3-अब तैयार हुए मिक्सचर में भुना जीरा डालें और बस तैयार है आपकी टेस्टी अंगूर की लस्सी
Tags:    

Similar News

-->