जानिए गर्मियों में शरीर के लिए फायदेमंद है ये 5 फल

तरबूज गर्मियों में खाने से शरीर में सिर्फ पानी की कमी ही नहीं पूरी होती बल्कि शरीर खास कर पेट में ठंडक बनी रहती हैं।

Update: 2022-06-03 09:12 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। तरबूज गर्मियों में खाने से शरीर में सिर्फ पानी की कमी ही नहीं पूरी होती बल्कि शरीर खास कर पेट में ठंडक बनी रहती हैं। तरबूज खाना कई बीमारियों में भी बहुत फायदेमंद होता है। इस फल में 92% लिक्विड होता है जिससे बॉडी को पर्याप्त हाइड्रेशन मिलता है।

मौसमी और संतरा, एक ऐसे फल है जिसमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है। ये खाने में स्वादिष्ट भी होते हैं और इनके सेवन से सेहत को भी फायदा होता है। गर्मियों में बड़े चाव से लोग मौसम्बी खाते हैं और इसका जूस भी पीते हैं। मौसम्बी के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत बनती है, कब्ज से राहत मिलती है और ये फल वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।
तमाम जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर सेब के फायदे को लेकर तमाम शोध हुए हैं। इन शोधों के आधार पर ही डॉक्टर्स हमें हर रोज सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब सबसे ज्यादा पापुलर फलों में शामिल है। सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर को मजबूजी देते हैं जिससे शरीर को भूख का एहसास नहीं होता है और वजन तेजी से घटता है। सेब में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिमाग में खून के प्रवाह को सही करते हैं।
Tags:    

Similar News

-->