जानें बालकनी में झूला लगाने के कुछ महत्वपूर्ण नियम

Update: 2024-05-05 14:01 GMT

लाइफस्टाइल : बालकनी में झूला लगाने के भी कुछ नियम होते हैं जो वास्तु के हिसाब से सकारात्म या नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

बालकनी, घर की वो जगह है जहां आप अपनी छुट्टी और आराम का मजा लेते हैं। जब आप अपनी बालकनी को सजाते है, तो आप उस वो हर चीज रखते है जिससे वो खूबसूरत लगे। उन्हीं चीजों में से एक है बालकनी में लगा झूला। पेड़ पौधों के बीच लगा झूला और चारों तरफ से खुली बालकनी से दिखते खूबसूरत नजारे मन को आनंनद से भर देते है। आसतौर से बारिश के मौसम में झूले पर बैठना सभी को अच्छा लगता है। बालकनी में झूला लगाने के भी कुछ नियम होते हैं जो वास्तु के हिसाब से सकारात्म या नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
झूले से बढ़ेगी बालकनी की खूबसूरती
लेकिन क्या आपको पता है झूला लगाने की भी एक सही दिशा होती है। बालकनी में लगा झूला एक अलग आकर्षण देता है। फिर चाहे आप लोहे का झूला लगाए, बेत का झूला या फिर लकड़ी का हर तरह का झूला बालकनी की सुंदरता को दुगना कर देता है। हम बात करेंगे बालकनी में झूला किस दिशा में लगाएं। क्या है सही दिशा के चयन के फायदे के बारे में
दिशा में लगाएं झूला
अक्सर लोगों को अपने घर में झूला या फिर स्विंग चेयर रखने का शौक होता है, जिस पर बैठकर आप एक अलग पॉजिटिविटी को महसूस कर सकते है। आप झूला लगाते वक्त कुछ आसान वास्तु टिप्स फोलो कर सकते है। वैसे तो वास्तु के हिसाब से घर में झूला लगाना शुभ होता है।इसलिए, बालकनी में झूला ऐसा लगाएं की झूलते वक्त झूला पूर्व से पश्चिम दिशा की तरफ झूले। क्योंकि घर की पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा में सुबह और दोपहर की धूप आती है जो हमारे लिए फायदेमंद साबित होती है। साथ ही सकारात्मक उर्जा लाती है।ऐसे में झूला लगाते समय इन दिशाओं का ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है।
लकड़ी का झूला लाएगा आर्थिक मजबूती
वास्तु के मुताबिक घर में लकड़ी का झूला लगाना अच्छा होता है। लकड़ी का झूला लगाने से घर में धन रुकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। बालकनी में झूला लगाने के और भी कुछ फायदे हैं। इससे आपकी बालकनी में अधिक खाली जगह बचती है, जिससे आप उसे अधिक उपयोगी बना सकते हैं। इसके साथ ही, झूला आपके बालकनी को अधिक आरामदायक बनाता है, जिससे आप अपनी सुबह की चाय का आनंद लेते हुए समय बिता सकते हैं। ध्यान रखें कि बालकनी में झूला लगाने के लिए मोटे ना टूटने वाले एंकर का उपयोग करें। इससे झूला की सुरक्षा सुनिश्चित होती है और आपको उसमें बेहतर अनुभव मिलता है।
धातु झूला
बालकनी में झूला लगाना एक शानदार ऑप्शन है। परंतु, उसे सही दिशा में लगाना भी जरूरी है। अधिकतर मामलों में, पूर्व दिशा में झूला लगाना उत्तम होता है, क्योंकि यह सुबह के समय आपको सूर्य की किरणों का लाभ देता है और आपको एक उज्ज्वल और खुशहाल अनुभव प्रदान करता है। इसके अलावा, बालकनी में झूला लगाने से आपकी बालकनी को अधिक स्वाभाविक और आरामदायक बनाया जा सकता है। इसलिए, अब आप अपने बालकनी में झूला लगाने के लिए तैयार हैं, और उसे सही दिशा में लगाने के बारे में भी सजग हैं।
Tags:    

Similar News