लॉकडाउन में प्यार का इजहार कैसे करें, जाने तरीके

कोरोना वायरस के चलते कई जगहों पर लॉकडाउन लगा हुआ है, ऐसे में लोग अपने घरों में बैठने को मजबूर हैं

Update: 2022-07-16 07:30 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरोना वायरस के चलते कई जगहों पर लॉकडाउन लगा हुआ है, ऐसे में लोग अपने घरों में बैठने को मजबूर हैं। इस दौरान कई लोग ऐसे होंगे जो अपने प्यार का इजहार करने का बेताब होंगे, लेकिन कोरोना के चलते सारी प्लानिंग फ्लॉप हो गई है। अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं, तो आप भी कुछ तरीकों की मदद से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। तो जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

आप जिसको भी प्रपोज करने का सोच रहे हैं तो आप उसे जानते तो होंगे। ऐसे में आप कॉल पर बात करके अपने दिल की बात कह सकते हैं। आप फोन पर बात कर ट्राई कर सकते हैं क्या पता आपकी बात बन जाए।
अगर आप अपने दिल की बात कॉल पर नहीं कह सकते, तो फिर आप मेसिज भेज कर अपने प्यार का इजहार करें। बिना कुछ सोचे समझे अपने दिल की बात कह सकते हैं।
दिल की बात कहने के लिए वीडियो कॉल सबसे अच्छा ऑपशन है। वीडियो कॉल के जरिए आप वर्चुअली आमने सामने होकर अपने दिल की बात कहें। वीडियो कॉल के जरिए आप अपने प्यार के इजहार के बाद एक्सप्रेशन के जरिए जवाब समझ सकते हैं।
अगर तीनों ऑपशन में से किसी पर भी आप सहमत नहीं है, तो आप गिफ्ट भेज कर भी अपने मन की बात कह सकते हैं।
Tags:    

Similar News