Kiwi ice cream: गर्मियों में कुछ ठंडा, स्वादिष्ट और हेल्दी खाने का मन करता है और ऐसे में कीवी आइसक्रीम एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। कीवी में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
सामग्री:
पकी हुई कीवी – 4 (छीलकर टुकड़ों में काट लें)
हंग कर्ड या ग्रीक योगर्ट – 1 कप
शहद या मेपल सिरप – 2-3 टेबलस्पून
नींबू का रस – 1 टीस्पून
वनीला एसेंस – 1/2 टीस्पून
विधि:
1-सबसे पहले कीवी को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
मिक्सर/ब्लेंडर में कीवी के टुकड़े, हंग कर्ड, शहद, नींबू का रस और वनीला एसेंस डालें।
2-सब चीजों को अच्छे से ब्लेंड करें जब तक स्मूद मिक्सचर ना बन जाए।
3-तैयार मिक्सचर को एक एयरटाइट कंटेनर में डालें और फ्रीजर में कम से कम 5-6 घंटे या रातभर के लिए जमा दें।
4-सर्व करने से 5 मिनट पहले बाहर निकाल लें ताकि वह थोड़ी नरम हो जाए, फिर स्कूप करके परोसें।
5-आप इसमें कुछ कटे हुए कीवी पीसेज़ भी मिला सकते हैं जिससे टेक्सचर अच्छा आए।