Kitchen Tips: घर में बनाये बाजार जैसा पुदीना पाउडर

Update: 2024-08-26 15:21 GMT
Kitchen Tips रसोई टिप्स: गर्मियों के मौसम में रायता हो,चटनी या फिर शिंकजी, पुदीने का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर पुदीना न सिर्फ खाने की चीजों का स्वाद बढ़ाता है बल्कि तासीर ठंडी होने की वजह से सेहत का भी खास ख्याल रखता है। लेकिन आपके टेस्ट और सेहत का ख्याल रखने वाला ये पुदीना सिर्फ गर्मियों में ही आसानी से मिलता है। ऐसे में अगर आप पुदीना का स्वाद और फायदे पूरे साल लेना चाहते हैं तो ये आसान किचन हैक्स बाजार जैसा पुदीना
powder
घर पर बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
पुदीना सुखाने का तरीका-
पुदीने की पत्तियों को घर पर भी आसानी से सुखाया जा सकता है। अगर आप पुदीना पाउडर का रंग हरा चाहते हैं तो उसे हमेशा छाया में सुखाएं। पुदीना पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद पत्तियों को एक किचन टॉवल या अखबार पर फैलाकर किसी छांव वाली जगह पर रख दें। जब पुदीना पत्ती सूख जाए तो उसे मिक्सी में पीसकर उसका
powder
बना लें।
पुदीना पत्तियों को सुखाने के लिए ओवन का इस्तेमाल-
पुदीना पाउडर जल्दी बनाने के लिए आप ओवन का यूज भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको ओवन को 180 डिग्री पर गर्म करके बंद कर देना है। अब पुदीने की पत्तियों को ओवन की बेकिंग ट्रे पर फैलाकर 1 घंटे के लिए ओवन में रखें।
Tags:    

Similar News

-->