Kesar Lassi: अगर आपको केसर वाला दूध पसंद है तो ये लस्सी भी आपको पसंद आएगी। ये स्वाद और सेहत से भरपूर होती है। इसके लिए यह मौसम परफेक्ट है। आप इसे किसी भी हालत में मिस नहीं करे। यह शरीर को शीतलता प्रदान करती है। आप हमारी विधि फॉलो कर इसे आसानी से बनाएं।
सामग्री (Ingredients)
1 कप दही (घर का बनाया हुआ)
1/4 कप केसर का पानी
2 चम्मच शक्कर
चुटकी भर इलायची पाउडर
- सबसे पहले गुनगुने पानी में केसर को मिलाकर उसे थोड़ी देर के लिए रख दें।
- इस तरह से केसर का पानी तैयार करें।
- इसके बाद एक मिक्सिंग जार में दही, इलायची पाउडर और शक्कर डालें।
- आप या तो इसे हाथ से मथ सकते हैं या फिर ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आप ब्लेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये काफी फ्रॉथी बनेगी। इसे आसानी से पी सकते हैं।
- सभी चीजों के अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद इसमें केसर का पानी एड करें और फिर से मिक्स करें।
- अब इसे एक अच्छे से ग्लास में सर्व करें और तारीफें लूटें।