घर पर एक्सरसाइज करते समय इन बातों का रखें ध्यान

स्वस्थ और फिट शरीर के लिए योगासन और व्यायाम फायदेमंद हैं। इनका नियमित अभ्यास शरीर को फिट तो रखता ही हैं,

Update: 2022-01-23 08:12 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। स्वस्थ और फिट शरीर के लिए योगासन और व्यायाम फायदेमंद हैं। इनका नियमित अभ्यास शरीर को फिट तो रखता ही हैं, कई बीमारियों से भी बचाता है। हालांकि कोरोना महामारी के दौर पर लोग घर से बाहर नहीं निकल सकते, ऐसे में घर पर ही खुद को फिट कर रखने के लिए व्यायाम और योग करते हैं। हालांकि खुद से बिना किसी गाइड या ट्रेनर के व्यायाम शरीर पर गलत असर भी डाल सकता है। गाइड या ट्रेनर की गैरमौजूदगी में घर पर योगाभ्यास या व्यायाम करते समय कुछ गलतियां भी हो सकती हैं। ये छोटी छोटी गलतियां आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। ऐसे में घर पर योगासन या व्यायाम करते समय उन चीजों के बारे में जान लेना चाहिए जो सेहत के लिए गलत हो सकती है। घर पर एक्सरसाइज करते समय कुछ बातों को खास ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं सेहत से जुड़ी ये जरूरी बातें।

व्यायाम का गलत तरीका
अक्सर लोग एक्सरसाइज या योग के बारे में अधिक जानकारी न होने के बाद भी लगातार उसी व्यायाम को करते रहते हैं। आसन के गलत पोज आपके शरीर को हानि पहुंचा सकते हैं तो वहीं क्षमता के अनुरुप एक्सरसाइज न करना भी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में गलत तरीके से योगाभ्यास करने से बेहतर है कि हल्के और आसान योगासन से शुरुआत करें।
घर में कहां और कैसे करें व्यायाम
लोग घर पर व्यायाम तो करने लगते हैं लेकिन अगर आप कहीं भी बैठ कर योगाभ्यास करने लगते हैं तो यह गलत है। सबसे पहले तो आपको ये पता होना चाहिए कि खुली जमीन पर एक्सरसाइज या योग न करके मैट का इस्तेमाल करना चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि बंद कमरे में एक्सरसाइज या योग करने के बजाए खुली छत, लाॅन या बड़े हाॅल में व्यायाम करें।
दर्द या अस्वस्थ होने पर न करें व्यायाम
अगर आप किसी तरह से अस्वस्थ हैं तो व्यायाम करने से बचें। शरीर में दर्द होने या तबियत खराब होने की स्थिति में भी आप योगाभ्यास करना चाहते हैं तो कौन सा योग सही होगा, यह जान कर ही करें।
शरीर को दें आराम
कोरोना महामारी के कारण अगर आप घर पर बंद है और खाली समय में मात्र योग व एक्सरसाइज करते रहना पसंद है तो यह आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। लगभग पूरा पूरा दिन योग व एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। शरीर को आराम की जरूरत होती है, ऐसे में हफ्ते में एक दिन शरीर को आराम दें। अपनी क्षमता से अधिक एक्सरसाइज न करें।


Tags:    

Similar News