Karonde ki Sabzi Recipe: कुछ ही समय में बनकर तैयार हो जाती है खट्टी-मीठी करोंदे की सब्जी

Update: 2025-06-15 01:11 GMT
Karonde ki Sabzi Recipe: हालांकि, यह सब्जी सालभर नहीं मिलती. करौंदे का फल केवल बारिश के मौसम में, यानी जून से सितंबर तक ही बाजार में उपलब्ध होता है. ऐसे में इस मौसम में इस स्वादिष्ट सब्जी को ज़रूर ट्राई करें. आइए जानते हैं करौंदे की सब्जी बनाने की विधि|
सामग्री:
करौंदे – 250 ग्राम
प्याज़ – 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 2-3 (लंबाई में कटी हुई)
सौंफ – 1 छोटी चम्मच
मेथी दाना – 1/4 छोटी चम्मच
हल्दी – 1/2 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
गुड़ – 1-2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2-3 टेबलस्पून
सबसे पहले करौंदों को अच्छी तरह धोकर बीच से काट लें. बीज निकालने की ज़रूरत नहीं होती.
एक कड़ाही में तेल गरम करें. उसमें सौंफ और मेथी दाना डालें.
अब बारीक कटा हुआ प्याज़ और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. मसालों को जलने से बचाने के लिए थोड़ा सा पानी छिड़कें.
अब कटे हुए करौंदे डालें और अच्छी तरह मसाले में मिलाएं.
कड़ाही को ढककर 10–15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं जब तक करौंदे नरम न हो जाएं.
जब करौंदे पक जाएं तो उसमें गुड़ डालें और 2–3 मिनट तक और पकाएं. गुड़ की मिठास सब्जी के खट्टे स्वाद के साथ एक शानदार संतुलन बनाती है|
Tags:    

Similar News