Jamun ice cream: अपने खास स्वाद से सबको लुभाती है ये स्वादिष्ट डिश

Update: 2025-06-06 01:06 GMT
Jamun ice cream: शुगर के मरीजों को बहुत से फलों के सेवन से चीनी बढ़ने की शिकायत रहती है, जिसकी वजह से वे कई फलों का सेवन नहीं कर पाते। हालांकि वे जामुन बिना टेंशन के खा सकते हैं। आपने बाजार में कई तरह की आइसक्रीम खाई और घर पर भी बनाई होगी, लेकिन क्या जामुन की आइसक्रीम ट्राई की है। अगर अभी तक ऐसा नहीं किया है तो अब और देर नहीं करें। आज हम आपको बताएंगे इसकी रेसिपी। इसे बच्चे से लेकर बड़े तक काफी पसंद करेंगे। इसका स्वाद तो आपको लुभाएगा ही, साथ ही सेहत की दृष्टि से भी यह फायदेमंद रहेगी। इस डिश को आप आम दिनों के साथ खास अवसर पर भी तैयार कर सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
जामुन का पल्प
फैट फ्री दूध
कॉर्न फ्लोर
चीनी
विधि (Recipe)
- सबसे पहले आधा कप दूध में कॉर्नफ्लोर को डालें और उसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को एक तरफ रख दें।
- अब दूध को एक बर्तन में उबाल लें और इसे 4 मिनट के लिए मध्यम आंच पर चलाते रहें। अब उबलते हुए दूध में कॉर्नफ्लोर वाले मिश्रण को डालें और मिक्स कर दें।
- अब गैस बंद कर दें और इस दूध के मिश्रण को ठंडा होने के लिए कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमें जामुन का पल्प मिला दें और थोड़ी सी चीनी डाल दें। आप चाहे तो शुगर फ्री भी डाल सकते हैं।
- इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें। फिर एक कंटनेर में इसे डालकर इस पर फॉइल से ढक दें। आप चाहें तो आइसक्रीम मोल्ड में भी इसे जमाने के लिए डाल सकते हैं।
- अब इसे फ्रिजर में 7 घंटे के लिए रख दें। 7 घंटे बाद आपको इसे निकालकर ब्लेंडर में चलाना होगा और फिर से इसे जमने के लिए इसी प्रक्रिया को दोहराना होगा।
- रातभर इसे जमने के लिए छोड़ देना होगा। अगले दिन आप यह जामुन की आइसक्रीम सर्व कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News