जरूर नहीं हैं कि स्वस्थ रहने के लिए लिया जाए महंगा आहार, ये 9 सस्ती चीजें रखेगी आपको फिट

Update: 2024-04-30 09:27 GMT
जब भी कभी फिटनेस अर्थात सेहतमंद रहने के लिए अच्छा आहार ग्रहण करने की बात आती हैं तो इसमें लोगों का यह बहाना रहता हैं कि ऐसा आहार बहुत महंगा पड़ता हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं हैं। आपको महंगा आहार वो ही लगता हैं जब आप फैंसी डाइट का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहे तो सस्ते आहार में भी अपनी फिटनेस को बनाए रख सकते हैं। आप देसी चीजें खाकर भी स्वस्थ रह सकते हैं। बस आपको गुणवत्ता, मात्रा और समय का ध्यान रखना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे सस्ते आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी फिटनेस बनाने में भी मदद करेंगे। इनके नियमित सेवन से थकान, कमजोरी, खून की कमी, प्रोटीन की कमी, कैल्शियम की कमी आदि परेशानियों को दूर करने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...
पालक
पालक एक बहुत ही हेल्दी और स्वास्थ्य वर्धक साग है जिसकी मदद से आप अपने शरीर को फिट रखने में मदद कर सकते हैं। आयरन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर इस साग को आप सब्जी, स्मूदी और सूप की तरह अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये आसानी से बाजार में उपलब्ध होता है और इसका दाम भी ज्यादा नहीं होता।
केला
केला दुनिया के सबसे हेल्दी खाद्य पदार्थों में से एक है और ये आपके आस-पास मौजूद सबसे सस्ते हेल्दी विकल्पों में से एक है। बीते काफी वर्षों से केल स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसंधान का विषय रहा है और विशेषज्ञों का मानना है कि हमें केल का सेवन जरूर करना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, केल में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और साथ ही इसमें फैट बिल्कुल भी नहीं होता है। इसको सुपरफूड की कैटेगरी में रखा जाता है जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। केले में पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैंग्रनीज, मैंग्निशियम, आयरन, फोलेट, नियासिन, राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को हेल्दी और फिट रखने में मदद करते हैं। केला एक सस्ता फल भी है जो हर जगह और हर मौसम में पाया जाता है।
दलिया
ओटमील कई लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। दलिया न केवल विभिन्न तरीकों से तैयार किया जा सकता है, यह अच्छे कार्ब्स, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है जो आपको पोषण मूल्यों से दूर नहीं करता है। ओट्स भी बी-विटामिन से भरपूर होते हैं, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इसके ऊपर शहद, मेवे और बीज, फल डालें, इससे यह और ज्यादा पौष्टिक बन सकता है।
छोले
अगर आप वेजिटेरियन है तो आपके लिए छोले प्रोटीन का मेन सोर्स हो सकता है। प्रोटीन से भरपूर छोले की तुलना आप मांस, चिकन और सीफूड से कर सकते हैं
Tags:    

Similar News