शरीर में है आयरन की कमी? डाइट में शामिल करें यह जूस

डाइट में शामिल करें यह जूस

Update: 2023-10-03 09:15 GMT
शरीर के सही तरह के फंक्शन करने के लिए आयरन, कैल्शियम और भी कई विटामिन्स व मिनरल्स का लेवल सही होना जरूरी है। शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया की समस्या हो जाती है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन बनना कम हो जाता है और कई तरह की बीमारियां आपको घेर सकती हैं। आयरन की कमी होने पर सांस लेने में परेशानी, थकान, सिरदर्द, सीने में दर्द, दिल की धड़कन का अनियमित होना, बेहोशी और इम्यून सिस्टम का कम होना, जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। आयरन से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करने से इस कमी को पूरा किया जा सकता है। यहां हम आपको एक हेल्दी जूस के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। वह आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) डॉक्टर हैं।
आयरन की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर और गाजर का जूस 
आयरन की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर और गाजर का जूस फायदेमंद है।
चुकंदर आयरन से भरपूर होता है। यह खून को साफ करता है, बॉडी को डिटॉक्स करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
गाजर शरीर में मौजूद आयरन की कमी को दूर करता है। इसमें विटामिन-ई भी भरपूर मात्रा में होता है, जो कि खून बनाने में मदद करता है।
गाजर में फाइबर भी बहुत अधिक पाया जाता है। यह डाइजेशन के लिए भी अच्छा होता है।
चुकंदर में फोलेट भी अधिक मात्रा में होता है। यह हमारी कोशिकाओं और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।
इससे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई में भी सुधार होता है।
नींबू में विटामिन-सी होता है। यह शरीर में आयरन के अब्जॉर्बशन को बढ़ाने में मदद करता है।
चुकंदर और गाजर का जूस कैसे बनाएं
सामग्री
गाजर- 1
चुकंदर- 1
काला नमक- 1 चुटकी
काली मिर्च- 1 चुटकी
नींबू का रस- 1 चम्मच
विधि
गाजर और चुकंदर को उबालें।
आप चाहें तो इन्हें स्टीम भी कर सकती हैं।
अब इसे ब्लेंड कर लें और छान लें।
सारा पल्प न फेंके बल्कि कुछ पल्प को वापिस जूस में मिला लें।
अब इसमें नींबू का जूस मिलाएं।
आपका आयरन रिच जूस तैयार है।
Tags:    

Similar News

-->