Iftar Party: ये काफी पाक काम माना जाता है। यदि आपने भी अपने घर पर इफ्तार की दावत रखी है तो पांच अलग तरह के पकवान मेहमानों को परोसें। यहां हम आपको वेज और नॉनवेज दोनों ही तरीकों के कबाब बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।
गलौटी कबाब बनाने का सामान और विधि
250 ग्राम मटन/चिकन कीमा
2 बड़े चम्मच भुना चना पाउडर
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 बड़ा चम्मच गुलाब जल और केवड़ा जल
1 चुटकी जायफल और इलायची पाउडर
2 बड़े चम्मच घी
गलौटी कबाब बनाने के लिए सबसे पहले कीमे में सभी मसाले और गुलाब जल मिलाकर 2 घंटे तक मेरिनेट करें। हाथ से छोटी-छोटी टिक्की बनाएं और धीमी आंच पर घी में तलें। धनिया-पुदीना चटनी के साथ परोसें। इसे यदि तलना नहीं चाहती हैं तो हल्के तेल में सेक लें।