बर्फीली पहाड़ियों काउठाना चाहते हैं लुफ्त तो एक बार जरूर घूमे अरुणाचल प्रदेश का यह शहर
अरुणाचल प्रदेश में घूमने के लिए कई जगह मशहूर हैं, लेकिन रोइंग बेहद खास है। रोइंग अपने आकर्षक स्थलों जैसे बर्फ से ढकी पहाड़ियों, पुरातात्विक स्थलों, नदियों, झरनों, गहरी घाटियों, शांत झीलों के लिए जाना जाता है। यहां आना आपके लिए एक संपूर्ण यात्रा अनुभव हो सकता है। भीष्नानगर किला और नेहरू उद्योग भी इस शहर के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते हैं। अरुणाचल प्रदेश की रोइंग में एक बार बर्फीली पहाड़ियों को देखने का अनुभव आप जरूर लें। आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं और रोइंग आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी। आइए जानते हैं अरुणाचल प्रदेश के इस शहर के बारे में।
महू वन्यजीव अभयारण्य
रोइंग के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक महू वन्यजीव अभयारण्य है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विभिन्न वन्यजीव प्रजातियों के लिए यात्रियों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां आप बाघ, तेंदुआ, सियार, हिमालयी काला भालू, भारतीय साही, जंगली कुत्ता समेत कई अन्य जंगली जानवर देख सकते हैं। इसके साथ ही आपको यहां विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियां, झाड़ियां, फूल और पौधे देखने को मिल जाएंगे।
मयूदिया
यह रोइंग से करीब 60 किमी की दूरी पर स्थित एक जगह है। 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित मयूदिया प्रकृति की अनुपम सुंदरता का आनंद लेने के लिए एक आदर्श स्थान है। इस जगह पर आने के बाद आप एक अलग ही तरह की प्रकृति की खूबसूरती को देख पाएंगे। अगर आप सर्दियों के महीनों में जाते हैं, तो यहां बर्फबारी देखने के बाद आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। परिवार या दोस्तों के साथ आने के लिए यह सबसे अच्छा पर्यटन स्थल हो सकता है।यह 5000 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक छोटा सा शहर है। छोटा शहर होने के बावजूद भी यह शहर यात्रियों के बीच कम लोकप्रिय नहीं है। इसका कारण इस शहर में आने के बाद देखे जाने वाले नजारे हैं। बर्फ के साथ-साथ जो हरियाली देखने को मिलेगी वह शायद ही कहीं और देखने को मिले। यहां आप ट्रेकिंग और साहसिक गतिविधियों को करने का अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। यहां आप दो घंटे की ट्रेकिंग कर कुपुनाली के गुफा मंदिर तक भी पहुंच सकते हैं।