बारिश के बीच नहीं जा पा रहे वॉक पर तो अपनाये ये tips

Update: 2024-08-13 12:08 GMT
हेल्थ टिप्स Health Tips: बारिश की वजह से भारत के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। कुछ जगहों पर पानी भरने की वजह से चलना फिरना तक मुश्किल हो गया है। कुछ लोगों खुद को फिट रखने के लिए रोजाना वॉक पर जाना पसंद करते हैं हालांकि, बारिश के कारण वह भी संभव नहीं हो रहा है। फिट रहने के लिए अगर आप वॉक पर जाना पसंद करते हैं और वॉक की वजह से ऐसा नहीं हो रहा है तो यहां जानिए कुछ तरीके जिन्हें अपनाकर आप खुद को दुरुस्त कर सकते हैं।
घर पर क्या करें
फिट बॉडी के लिए रोजाना कुछ देर वॉक करना जरूरी है। अगर आप बारिश की वजह से डेली वॉक पर नहीं जा सकते हैं तो आप spot jogging करें। ये एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे कोई भी कही भी कर सकता है। इसे करने के लिए आपको बस अपने घुटनों को ऊपर उठाएं और उन्हें वापस जमीन पर ले जाएं। हाथों को उसी तरह चलाएं जैसे आप बाहर दौड़ते समय करते हैं। ध्यान रखें कि जहां आप ये कर रहे हैं उस जगह पर फिसलन ना हो।
स्ट्रेचिंग करें
घर पर आप स्ट्रेचिंग जरूर करें। फिट रहने में ये आपकी मदद कर सकती है। दरअसल, स्ट्रेचिंग करने से मसल्स में खींचाव होता है। इससे शरीर लचीला बनता है। ये हाथ-पैरों में हो रही अकड़न को दूर करने में मददगार होता है।
रस्सी कूदें
अगर आप स्पॉट वॉकिंग नहीं करना चाहते हैं तो आप स्किपिंग कर सकते हैं। ये बेहतरीन Cardio Exercises है।ये हड्डियों को मजबूत करने में मदद करती है। इसके अलावा, यह आपकी जांघों, कूल्हों और बाजू से वजन कम करने में भी मदद करती है।
Tags:    

Similar News

-->