हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं तो लगाए ये तेल

बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं

Update: 2023-02-22 17:19 GMT

खराब जीवनशैली, गलत खानपान, प्रदूषण, अत्यधिक तनाव लेने के चलते हेयर फॉल की समस्या होती है। आजकल यह सामान्य बात है। बड़ी संख्या में लोग हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं। यह एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। इसके लिए खानपान और रहन सहन में विशेष सुधार करें। इसके अलावा, बालों में तेल लगाने से भी हेयर फॉल की समस्या दूर होती है। अगर आप भी हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं और निजात पाना चाहते हैं, तो बालों में ये 5 तेल जरूर लगाएं-

रोजमेरी तेल
एक शोध में खुलासा हुआ है कि रोजमेरी तेल बालों की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है। इसके इस्तेमाल से बाल लंबे, घने और काले होते हैं। साथ ही हेयर फॉल की समस्या से भी निजात मिलता है। इसके लिए रोजमेरी के तेल को बालों में लगाएं। आप चाहे तो रोजमेरी के तेल को नारियल तेल में मिक्स कर भी लगा सकते हैं। इससे भी फायदा मिलता है।
बादाम का तेल
बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से हेयर फॉल की समस्या से भी निजात मिलता है। वहीं, बालों को संपूर्ण पोषण प्राप्त होता है। इसमें विटामिन ई पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसके लिए आप रोजमेरी की तरह बादाम तेल को भी नारियल तेल में मिक्स कर बालों में लगा सकते हैं। इससे बाल लंबे, काले, घने और मजबूत होते हैं।
नारियल तेल
दादी नानी बालों में हमेशा नारियल तेल लगाने की सलाह देती हैं। बालों में नारियल तेल लगाकर मालिश करने से हेयर फॉल की समस्या से निजात मिलता है। इससे बालों के जड़ मजबूत होते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले बालों में तेल लगाकर मालिश करें।
अरंडी का तेल
अरंडी के तेल में एंटीऑक्सिडेंट, प्रोटीन, विटामिन और फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से बालों को पोषण प्राप्त होता है। अगर आप हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जैतून का तेल
कई शोधों में दावा किया गया है कि बालों में जैतून का तेल लगाने से हेयर फॉल की समस्या से निजात मिलता है। साथ ही बालों के विकास में अहम योगदान निभाता है। अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं और निजात पाना चाहते हैं, तो बालों में जैतून तेल जरूर लगाएं।
Tags:    

Similar News

-->