अगर आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये फ़ूड्स

शरीर को स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है। हालांकि, बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है

Update: 2022-07-21 11:51 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।   शरीर को स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है। हालांकि, बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं। ये गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रक्त वाहिकाओं में वसा जमा होने लगता है। लापरवाही बरतने से धमनियों में रक्त संचार सही से नहीं हो पाता है। इससे रक्त का थक्का बनने लगता है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बनता है। अगर आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं और बैड कोलेस्ट्रोल को कम करना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-

ओट्स खाएं
ओट्स और जौ में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जिसे बीटा-ग्लूकन भी कहा जाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल स्तर कम होता है। 45 से अधिक शोधों से पता चला है कि दिन में तीन बार साबुत अनाज के सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा 20 फीसदी कम हो जाता है। व्यक्ति तीन बार से अधिक जौ और ओट्स का सेवन कर सकते हैं।
एवोकाडो खाएं
एवोकाडो में कोलेस्ट्रॉल कम करने के गुण पाए जाते हैं। कई शोधों में खुलासा हुआ है कि एवोकाडो के सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इसमें फाइबर और फैट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए रोजाना डाइट में एवोकाडो को जरूर शामिल करें। आप एवोकाडो को अपनी डाइट में सलाद के रूप में शामिल कर सकते हैं।
सीफूड्स खाएं
फैटी फिश जैसे साल्मन का सेवन करें। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। साथ ही सूजन भी कम होती है। हालांकि, फ्राइड फिश यानी तली मछली के सेवन से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए संतुलित मात्रा में सीफूड्स का सेवन करें।
Tags:    

Similar News

-->