छुट्टियों में घूमने की सोच रहे है तो कसौली की ये जगह आपका मन मोह लेगी

Update: 2022-12-20 12:25 GMT
अगर आप यह सोच रहे है की इन छुट्टियों में कहाँ घूमने जाया जाये तो आपको कसौली की ये जगहें मिस नहीं करनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी - पश्चिमी भाग में मौजूद कसौली यह एक पर्यटन स्थल है। जहाँ लोग दूर- दूर से घूमने आते हैं और अपनी छुट्टियों का मज़ा उठाते है। यहाँ सुंदर हिल - स्टेशन भी है। यहाँ आपको शांतिपूर्ण अपने पार्टनर या फॅमिली के साथ एक बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा। तो आइये जानें कसौली की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन घूमने की जगहें
1 माल रोड
यह कसौली की लोगप्रिय जगहों में से एक है यहाँ आपको बहुत साड़ी दुकाने, रेस्टोरेंट और मिलेंगें। जहाँ आप खरीदारी का खूब लुफ्त उठा सकते है। इसी के साथ - साथ आप यहाँ के बढ़िया खाने का भी स्वाद चख सकते है। यहाँ लगने वाला बाजार शाम के समय अपना अलग ही रौनक बिखेरता है।
2 मंकी पॉइंट
यह कसौली का सबसे ऊँचा दार्शनिक स्थल है। वह इसलिए क्योंकि यहाँ राम भक्त हनुमान जी का मंदिर मौजूद है। महाकाव्य रामायण में कहा गया है की जब लक्ष्मण जी घायल हुए थे। तब हनुमान जी ने जड़ी बूटी खोजते समय यहाँ थोड़ी देर विश्राम किया था। इस मंदिर की खास बात यह भी है, यहाँ आपको लाखों की संख्या में बंदरों की भीड़ देखने को मिलेगी।
3 गोरखा किला
गोरखा किला अंग्रेजों के खिलाफ किये गए युद्ध के साहस और वीरता को दर्शाता है। यह कसौली में स्थित एक ऐतिहासिक जगहों में से एक है। यदि आपको इस्तिहासिक चीज़े देखनी या वहां घूमना पसंद है तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प है।
4 सनसेट पॉइंट
कसौली जगह किसी जन्नत से कम नहीं यदि आप एक बार यहाँ जाते हों तो , यक़ीनन आपको वह से वापस आने का ख्याल भी नहीं आएगा। इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगता है सनसेट पॉइंट नामक यह स्थान , जिसकी तारीफ करते आप नहीं थकोगे। यह जगह अपने वातावरण और खूबसूरत सनसेट के लिए मशहूर है। आप यहाँ अपने पुरे परिवार या अपने पार्टनर के साथ आकर इस सुंदर दृश्य का आनंद उठा सकते है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Tags:    

Similar News