Idli Recipe अगर आपने दाल-चावल को रात भर भिगोकर नहीं रखा है, तो यह इडली आपके लिए बेहद खास है। इसलिए आज इस लेख के जरिए हम आपको घर पर बेसन की इडली बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है।
बेसन इडली बनाने की सामग्री :
बेसन (चना आटा) – 1 कप
रवा (सूजी) – 1 कप
दही – 1 कप (फेंटा हुआ)
पानी – जरूरत अनुसार
इनो फ्रूट साल्ट – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 चम्मच
सरसों दाना– 1 छोटा चम्मच
कड़ी पत्ते – 6-8
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
अदरक – 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया – गार्निश के लिए
बेसन इडली बनाने की विधि :
सबसे पहले एक बाउल में बेसन और रवा (सूजी)लें, फिर इसमें दही और थोड़ा पानी डालकर स्मूथ बैटर तैयार करें.
इसके बाद नमक डालकर इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें.
अब एक छोटे पैन में तेल गर्म करें, फिर इसमें राई, कड़ी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक डालें. इस तड़के को अब इडली के घोल में डालकर अच्छे से मिलाएं.
इस घोल में इनो फ्रूट साल्ट डालें और हल्के हाथों मिक्स करें.
इसके बाद इडली सांचे में तेल लगाकर घोल भरें और फिर स्टैंड को गरम स्टीमर में रख दें.
इडली को मध्यम आंच पर 12-15 मिनट तक पकाएं, फिर गैस बंद कर दें.
अब गरमा गरम बेसन-रवा की इडली को धनिया पत्ता से गार्निश करके नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें|