Hair के लिए मछली के तेल कैप्सूल का उपयोग कैसे करें? जानें तरीका

Update: 2024-09-06 07:22 GMT

Lifetyle.लाइफस्टाइल: क्या आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं या इसका टैक्सचर बहुत ज्यादा ड्राई है? अगर हां तो बालों की तमाम समस्याओं को कम करने में मछली का तेल बेहद कारगर तरीके से काम कर सकता है। इसके अलावा जिन लोगों के बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं उनके लिए भी मछली के तेल का इस्तेमाल व्यापक तरीके से मददगार है। दरअसल, इसमें दो खास प्रकार के फैटी एसिड हैं DHA (Docosahexaenoic acid) और EPA (Eicosatetraenoic acid) जो कि बालों की कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा भी बालों के लिए फिश ऑयल के कई फायदे हैं, पर उससे पहले जान लेते हैं इस्तेमाल का तरीका।

बालों के लिए मछली के तेल कैप्सूल का उपयोग कैसे करें-
बालों के लिए आप मछली के तेल कैप्सूल का सीधे तौर पर प्रयोग कर सकते हैं। आप नारियल तेल या ऑलिव ऑयल में मछली के तेल कैप्सूल को मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि
-नारियल तेल में मछली के तेल के कैप्सूल को खोलकर मिला लें और इसे रुई की मदद से अपने बालों की जड़ों में लगाएं।
-उंगलियों की मदद से हल्के-हल्के मसाज करें और तेल को पूरे स्कैल्प पर फैला लें।
-इसके बाद नॉर्मल तरीके से कुछ घंटे बाल बालों को वॉश कर लें।
इसके अलावा अगर आपके बाल ड्राई हैं तो आप कंडीशनर में मछली का तेल मिलाकर अपने बालों में लगा सकते हैं। इससे आपके बालों का टैक्सचर सही होता है और आपके बाल सॉफ्ट और सीधे रहते हैं।
बालों के लिए मछली के तेल के फायदे-
मछली का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो बालों के रोम को स्वस्थ बनाए रखने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ओमेगा-3 खोपड़ी को पोषण देने, सूजन को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करता है, जो सभी स्वस्थ और मजबूत बालों के लिए बेहद जरूरी है। बालों के झड़ने से रोकने में मछली के तेल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद है। इसके डीएचए और ईपीए जैसे दो फैटी एसिड स्कैल्प पर सूजन को कम करके बालों के झड़ने को रोकने में मदद करते हैं। साथ ही ओमेगा-3 के सूजन-रोधी गुण रूसी और अन्य खोपड़ी की जलन को भी कम कर सकते हैं। इससे डैंड्रफ में कमी आती है और तेजी से बाल भी नहीं झड़ते।
Tags:    

Similar News

-->