बच्चों के लिए घर पर ऐसे बनाएं हर्बल काजल, लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में आपकी आंखों का बहुत बड़ा हाथ होता है।

Update: 2021-02-13 11:20 GMT

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में आपकी आंखों का बहुत बड़ा हाथ होता है। महिलाएं अक्सर अपनी आंखों को और खूबसूरत बनाने के लिए काजल का इस्तेमाल करती हैं। माना जाता है कि काजल लगाने से आंखे बढ़ी लगती हैं। लेकिन अगर आपका काजल केमिकलयुक्त है तो वो आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। बात तब और चिंता का विषय बन जाती है जब यह काजल घर के किसी नवजात के लिए इस्तेमाल किया जाना हो। ऐसे में बाजार के केमिकलयुक्त काजल को छोड़कर आइए जानते हैं कैसे घर पर ही बनाया जा सकता है हर्बल काजल।

कैसे बनाएं हर्बल काजल-

हर्बल काजल बनाने के लिए सबसे पहले 1 बड़ा दीपक लेकर उसके लिए रुई की एक मोटी सी बाती तैयार कर लें। अब दीपक में घी या सरसों का तेल भरकर इसमें 1-2 टुकड़ा कपूर का डालें। अब बाती को भिगोकर दीपक को जलाएं। इसके बाद दीपक के दोनों ओर दो ईंट रखें और इसके ऊपर एक छोटी सी कटोरी रखें। अब रातभर के लिए दीपक को जलता हुआ छोड़ दें। अगर आप दिन में काजल बना रहे हैं, तो करीब 5 से 6 घंटे तक के लिए दीपक को जलाकर रखें। इसके बाद कटोरी के ऊपरी हिस्से में काजल बनकर तैयार हो जाएगा। अब इस काजल को आप किसी साफ डिब्बी में भरकर रख दें। इस काजल में थोड़ा सा घी मिलाकर रखें। आपका हर्बल काजल बनकर तैयार है।

काजल लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान-

-घर पर तैयार काजल को कभी भी शिशु को सीधा नहीं लगाना चाहिए।

-बच्चों को काजल लगाने से पहले उसे आग पर पकाना जरूरी होता है। आंखों में सीधा काजल लगाने से शिशु की आंखें चिपक सकती हैं।

-काजल को पकाने के लिए काजल दानी को दूर से आग से पास ले जाकर 1 से 2 मिनट के लिए गर्म करना होता है।

घर पर तैयार हर्बल काजल को लगाने के फायदे-

-हर्बल काजल लगाने से शिशु की आंखों को आराम मिलता है। लेकिन अगर आपके शिशु को आंखों में कोई समस्या या काजल से एलर्जी है तो शिशु चिकित्सक को पूछकर ही उसे काजल लगाएं।

-माना जाता है कि काजल लगाने से आंखें बड़ी होती हैं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, वैज्ञानिक रूप से इसका कोई प्रमाण नहीं है।

-काजल शिशु की आंखो को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है।

-काजल लगाने से आंखें साफ होती हैं।

Tags:    

Similar News

-->