सिंहासन, एक ऐसा आसन है जिसकी मदद से आप बढ़ती उम्र के असर को काफी हद तक कम कर सकते हैं। साथ ही बिना किसी केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किए चेहरे की चमक भी बढ़ा सकते हैं। ये आसन महिलाओं से लेकर पुरुषों तक के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा सिंहासन के नियमित अभ्यास से कई और भी सेहत संबंधी फायदे मिलते हैं। यह फेफड़े और गले के लिए भी काफी अच्छा आसन है।
सिंहासन योग या लॉयन पोज़ को करने का तरीका
- इस आसन को करने के लिए आप पद्मासन की मुद्रा में भी बैठ सकते हैं।
- दूसरा तरीका है हाथों को आगे मैट पर रखें। अब धीरे-धीर घुटनों को साइड निकाल कर बैठ जाएं हल्का आगे की ओर झुकते हुए।
- दोनों हाथों को सीधा रखे हुए अपने शरीर को आगे की ओर खींचे।
- मुंह को खोलें और अपने जीभ को बाहर निकालें।
- नाक से सांस लें और आंखों को खुला रखें।
- इस पोज में आप शेर की तरह नजर आएंगे।
- इस आसन में 20 से 30 सेकंड रूकें फिर दोबार से करें। 4 से 5 बार करना है।
- इसके बाद आराम से बैठ जाएं।
सिंहासन के फायदे
- यह चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है। जिससे चेहरे की कांति बढ़ती है, कील-मुंहासे दूर रहते हैं और फाइन लाइन्स की प्रॉब्लम दूर रहती है।
- इस आसन योग को करते वक्त जीभ को बाहर निकालना होता है। जो मुंह की एक बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है। इससे सांस की बदबू से भी छुटकारा मिलता है।
- सिंहासन को करने से गले की मांसपेशियों पर भी खिंचाव पड़ता हैं जिससे वहां का फैट कम होता है साथ ही वहां की मसल्स भी रिलैक्स होती हैं।
- सिंहासन योग छाती और चेहरे पर तनाव कम करने में भी बेहद फायदेमंद है।
- इस आसन को करने से आंखों की जलन से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
Tags: