Homemade Murmura Chivda: शाम की चाय के साथ ट्राई करें परफेक्ट मुरमुरा चिवड़ा
Homemade Murmura Chivda: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग ऐसे स्नैक्स की तलाश में रहते हैं जो हल्के हों और जल्दी बन जाएं और साथ ही हेल्दी भी हों. ऐसे में मुरमुरा चिवड़ा (Puffed Rice Chivda) सबसे बेस्ट ऑप्शन है. ये चिवड़ा स्वाद में लाजवाब होता है इसलिए इसे बच्चे से लेकर बड़े तक हर किसी को पसंद आता है. इसका मजा आप शाम की चाय के साथ ले सकते हैं. आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं और इसे स्टोर कर के रख सकते हैं|
मुरमुरा चिवड़ा बनाने के लिए सामग्री :
मुरमुरा- 4 कप
मूंगफली- 3 बड़े चम्मच
चना दाल- 2 बड़े चम्मच भुना हुआ
काजू- 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च- 2 लंबाई में कटी हुई
करी पत्ते- 10-12
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
राई- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
चीनी- एक छोटा चम्मच
तेल- 3 बड़े चम्मच
मुरमुरा चिवड़ा बनाने की विधि :
मुरमुरा चिवड़ा की रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े पैन या कड़ाही में मुरमुरे को हल्की आंच पर सूखा भूनें, जब तक कि वह हल्के और कुरकुरे न हो जाएं. फिर इसे आप निकालकर अलग रख दें.
अब एक पैन में तेल गर्म करें. आप मूंगफली और काजू को डालें और फ्राई कर लें. इसे निकाल कर रख लें. अब आप इसमें राई, करी पत्ते और हरी मिर्च डालकर तड़का लें. अब आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
इसमें तुरंत भुने हुए मुरमुरे, मूंगफली, भुना हुआ चना दाल, और काजू डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें जिससे मसाले हर दाने पर अच्छे से लग जाएं.
आप इसमें हल्की सी चीनी डालें जिससे फ्लेवर बैलेंस्ड लगे. गैस बंद करके चिवड़ा को ठंडा होने दें और इसे आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें|