ओट्स से बनी हेल्दी स्मूदी, आपके वजन घटाने की राह में मदद करेगी ये रेसिपी

ओट्स से बनी हेल्दी स्मूदी, आपके वजन घटाने

Update: 2023-07-09 07:18 GMT
वजन घटाने के लिए डाइट का सही होना सबसे ज्यादा जरूरी है। डाइट के साथ एक्सरसाइज भी करनी चाहिए ताकि वेट लॉस में मुश्किल न आए। वजन बढ़ने पर कई तरह की बीमारियां हमें घेर सकती है। वेट लॉस के लिए हेल्दी स्मूदीज को काफी अच्छा माना जाता है। अगर स्मूदी को आप सही और हेल्दी चीजों के साथ बनाएं, तो इससे न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलता है, बल्कि वजन भी कम होता है। यहां हम आपको एक ऐसी ही स्मूदी के बारे में बता रहे हैं, जिसे कई सारी हेल्दी चीजों को मिलाकर बनाया गया है। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है साथ ही पीसीओएस के लक्षणों में भी राहत पहुंचती है। इस बारे में डॉक्टर शिखा शर्मा बता रही हैं। डॉक्टर शर्मा ने दिल्ली से पढ़ाई की है। वैदिक और मॉर्डन न्यूट्रिशन को फॉलो कर वह लोगों को सही डाइट चुनने और हेल्दी रहने में मदद करती हैं।
कोको आलमंड ओट्स स्मूदी के फायदे
ओट्स से वजन कम करने में मदद मिलती है। यह ब्लड शुगर लेवल को भी कम करता है। कॉम्पलेक्स कार्ब्स और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है।
आर्टरीज को रिलेक्स कर, हार्ट हेल्थ को सुधारने में भी मदद कर सकता है।
बादाम में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन ई, प्रोटीन, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इससे शरीर को ताकत मिलती है और गुड कोलेस्ट्रोल बढ़ता है।
नारियल का दूध हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। यह कोलेस्ट्रोल को कम कर, वेट लॉस को बढ़ावा देता है। इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
खजूर (खजूर के फायदे), विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी अधिक होता है। डाइजेशन और शुगर क्रेविंग्स के लिए ये अच्छे होते हैं।
दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और डाइजेशन को सुधार कर वजन को कम करता है।
कोको आलमंड ओट्स स्मूदी
सामग्री
ओट्स- 3 टीस्पून रोस्ट किए हुए
बादाम- 10 भीगे और छिले हुए
नारियल का दूध- 200 मि.ली
खजूर- 2-3
दालचीनी पाउडर- 1 चुटकी
कैसे बनाएं?
सब चीजों को एक साथ ब्लेंड कर लें।
आपकी सुपरफूड स्मूदी तैयार है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Tags:    

Similar News

-->