Health: योगासन आपके शारीरिक स्वास्थ्य को सही रखने के साथ-साथ आपके तनाव को दूर करने में भी सहायक होते हैं और आप स्वस्थ रहने के साथ-साथ खुश भी रहेंगे। आइए जानते हैं उन योगासनों के बारे में।
एक्सपर्ट शिखा सुंद्रियाल कहती हैं कि स्ट्रेस से राहत पाने के लिए वीरासन करना चाहिए. ये एक ध्यान और विश्राम की मुद्रा है, जिससे दिमाग को रिलैक्स महसूस होता है. इस योगासन के कई और फायदे भी हैं, जैसे ब्लड सर्कुलेशन सही होना, पोस्चर में सुधार, टखनों की मसल्स की स्ट्रेचिंग ऐदि|
बद्धकोणासन और सुप्त बद्धकोणासन:
स्ट्रेस रिलीफ के लिए बद्ध कोणासन और सुप्त बद्धकोणासन, दोनों ही मुद्राएं की जा सकती हैं. सुप्त बद्ध कोणासन को तो आप बेड पर भी कर सकते हैं. इससे बेहद अच्छी नींद आती है, वहीं बद्धकोणासन स्त्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है|
अधोमुख श्वानासन:
अधुनिक श्वानासन या अधोमुख श्वानासन एक ऐसा योगा पोज है, जिसमें शरीर को उल्टे वी V के आकार में रखना होता है. इससे सिर की ओर ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, जिससे ब्रेन को फायदा होता है और स्ट्रेस कम होता है|
निर्जरी आसन करें:
डेली रूटीन में निर्जरी आसन करना स्ट्रेस से छुटकारा पाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है. ये ब्रेन के नर्वस सिस्टम को शांत करता है. वहीं इस योगासन को करना बहुत मुश्किल भी नहीं होता है. आप रोजाना प्रैक्टिस से इसे कुछ ही दिनों में सीख सकते हैं|
योग एक्सपर्ट शिखा सुंद्रियाल कहती हैं कि ये योगासन स्ट्रेस से राहत दिलाने में काफी कारगर हैं, लेकिन लेकिन इन्हें एक्सपर्ट की देखरेख में करना चाहिए. कुछ योगासन सही से न किए जाएं तो फायदा नहीं मिलता है साथ ही सेहत को नुकसान हो सकता है|