Health Tips: बस 2-3 किलो भी वजन घटा लें तो शरीर में दिखने लग जाते हैं ऐसे सकारात्मक बदलाव

बीमारियों का खतरा हो सकता है।

Update: 2023-05-23 18:03 GMT
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बढ़े हुए वजन की स्थिति मौजूदा समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। सामान्य से अधिक वजन को कई प्रकार की बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यह सभी उम्र के लोगों के लिए खतरनाक है। अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। यदि आपका वजन लगातार बढ़ता जा रहा है, तो इसके कारण हृदय रोगों से लेकर डायबिटीज और कई अन्य तरह की क्रोनिक बीमारियों का खतरा हो सकता है।
वहीं अध्ययनों के आधार पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर आप अपना वजन 2-3 किलो भी कम कर लेते हैं, तो इस छोटे से प्रयास से भी शरीर में कई प्रकार के सकारात्मक बदलाव नजर आने लगते हैं। अगर आपका बीएमआई 25 से अधिक है, तो कुछ किलो वजन करके भी आप कई गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं से काफी हद तक बचाव कर सकते हैं।
आइए जानते हैं कि वजन कम होने पर शरीर में किस तरह के बदलाव आने शुरू हो जाते हैं?स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आप शरीर के वजन का पांच प्रतिशत भी कम करके कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को कम कर सकते हैं। जैसे अगर आपका वजन 80 किलोग्राम है, इसमें अगर आप 4-5 किलो भी वजन घटा लेते हैं तो यह आपको बेहतर महसूस करा सकता है। साथ ही यह छोटा सा बदलाव भी शरीर पर काफी सकारात्मक प्रभावों वाला हो सकता है।
Tags:    

Similar News