Health Tips: इन फूड्स के साथ न करे नींबू के साथ सेवन

Update: 2024-07-25 11:49 GMT
Health Tips हेल्थ टिप्स: नींबू सेहत के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन सी और मिनरल्स के साथ इसमे एंटी ऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है। रसोई में नींबू का इस्तेमाल केवल सेहत ही नहीं बल्कि स्वाद के लिए भी किया जाता है। किसी भी फूड में खट्टापन चाहिए तो नींबू का रस सबसे पहले याद आता है। जो ना केवल स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा होता है। उदाहरण के लिए अगर दाल में नींबू का रस डालकर खाया जाए। तो ये प्रोटीन को ज्यादा अच्छे से 
Absorb 
करने और विटामिन सी देने में मदद करते हैं। लेकिन कुछ खाने की चीजें ऐसी होती हैं। जिनके साथ नींबू के रस का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए। नहीं तो सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
क्यों नहीं खाने में मिलाएं नींबू का रस
क्यों खाने की कुछ चीजों में नींबू का रस मिलाना हार्मफुल है। दरअसल, नींबू एक एसिडिक फूड है और इसमे एसिडिक प्रॉपर्टीज होती है। जो कई तरह के खाने की चीजों के साथ मिलकर रिएक्ट करती है और नतीजा पेट में डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।
दही, डेयरी प्रोडक्ट और दूध
नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जिसे अगर दूध के साथ या फिर किसी डेयरी प्रोडक्ट जैसे खोवा, चीज या दही के साथ मिलाया जाए तो इससे डेयरी प्रोडक्ट का टेक्सचर बिगड़ जाता है। साथ ही दही जिसमे लैक्टिक एसिड कंपोनेंट होते हैं। उसके साथ नींबू को खाया जाए तो इससे एसिडिटी और डाइजेशन से जुड़ी समस्या होने लगती हैं।
बहुत ज्यादा स्पाइसी फूड
जिन फूड्स का टेस्ट बहुत ज्यादा मसाले के साथ जुड़ा होता है। उनमे भी नींबू का रस नहीं डालना चाहिए। ये टेस्ट को खराब कर देते हैं।
मछली
मीट के साथ भले ही नींबू का रस मिलाया जाता हो लेकिन कुछ तरह की मछली के साथ नींबू के रस को नहीं मिलाना चाहिए। इससे मछली का स्वाद बिगड़ जाता है।
मीठे फल
जिन फलों का स्वाद मिठास लिए होता है। जैसे केला, आम, सेब, तरबूज, अच्छी तरह से पकी हुई स्ट्राबेरी उनके साथ नींबू का रस भूलकर भी नहीं मिलाना चाहिए। इससे ब्लॉटिंग और हार्ट बर्न की प्रॉब्लम होने लगती है।
छाछ
छाछ के साथ भी नींबू का रस ऐड नहीं करना चाहिए। जिस
तरह से दूध और दही के साथ नहीं मिला सकते हैं नींबू का रस उसी तरह से छाछ के साथ भी नहीं मिलाना चाहिए। ये डाइजेशन के लिए ठीक नहीं होता।
अंडा
अंडे के साथ नींबू का रस नहीं मिलाना चाहिए। नींबू जूस अंडे के प्रोटीन को खत्म कर देता है। साथ ही अंडे के टेक्सचर को भी खराब करता है। इसलिए अंडे वाली ज्यादातर डिशेज में नींबू के रस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Tags:    

Similar News

-->