Health Tips: वजन घटाने में फायदेमंद है करी पत्ता का जूस

Update: 2024-08-20 07:32 GMT
ब्यूटी टिप्स Beauty Tips: जिस तरह से खाने में हरा धनिया स्वाद और रंग दोनों को बढ़ाता है। ठीक उसी तरह से करी पत्ता भी खाने का स्वाद बढ़ाता है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि करी पत्ते का सबसे ज्यादा इस्तेमाल साउथ इंडियन खाने में किया जाता है। करी पत्ता पोहा और उपमा खुशबू और स्वाद ले आता है। वहीं सदियों से भारतीय घरों में करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। जिससे हमारे शरीर को फायदा मिलता है।
बता दें कि यदि आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो रोजाना नियमित रूप से करी पत्ते के जूस का सेवन करने से मोटापे को कम किया जा सकता है। ऐसे में आज इस Article के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मोटापा घटाने के लिए किस तरह से करी पत्ते के जूस का सेवन करना चाहिए और करी पत्ता का जूस कैसे बनाते हैं।
ऐसे बनाएं करी पत्ते का जूस
करी पत्ते का जूस बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी करी पत्ता ले लें। अब इन पत्तों को अच्छे से धो लें और फिर 2 गिलास पानी को उबालने के लिए रख दें। जब तेज आंच पर पानी उबलने लगे, तो इसमें करी पत्ता डाल दें और इसको तब तक उबालें, जब तक यह पानी आधा न रह जाए। फिर पानी को छान लें और इसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिक्स कर लें। वहीं आप चाहें तो करी पत्ते को पीसकर भी जूस निकाल सकते हैं और फिर इसमें काला नमक और नींबू डालकर पिएं।
वेट लॉस में फायदेमंद
बता दें कि करी पत्ता एक ऐसा सुपरफूड है, जो तमाम पोषक तत्वों और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। करी पत्ता शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को घटाने में सहायक होता है। करी पत्ते में मौजूद तत्व पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। यह बॉडी से विषाक्त पदार्थ को साफ करता है, जिससे शरीर डिटॉक्स होता है।
इसके साथ ही करी पत्ता में महानिम्बाइन नामक अल्कलॉइड पाया जाता है, जो 
Anti-Obesity
 प्रभाव होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से कैलोरी बर्न होती है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट भी कम होता है। इसमें विटामिन बी2, विटामिन बी 1 और विटामिन ए जैसे कई विटामिन, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटीडायबिटिक और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है। करी पत्ते में मौजूद सारे पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।
Tags:    

Similar News

-->