Health : सबसे खराब पीठ दर्द भी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा! बस आज से शुरू करें ये एक्सरसाइज
Health : गलत मुद्रा में बैठना, सोना, उठना सभी चीजें पीठ को कई तरह से प्रभावित करता है. इन्हीं कारणों की वजह से पीठ दर्द की समस्या युवाओं में काफी तेजी से बढ़ रही है. ऐसी स्थिति में किसी गंभीर बीमारी की गिरफ्त में आने से पहले आप इन 5 आसान सी एक्सर्साइज को कर सकते हैं. अगर इन 5 व्यायामों को आपने अपने जीवन का हिस्सा बना लिया तो ये आपके भयंकर से भयंकर पीठ दर्द को कोसों दूर भगा देंगे|
पीठ दर्द के लिए ये 5 असरदार व्यायाम-
1. कोबरा पोज-
यह आसन पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. इसमें रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है|
तरीकाः पेट के बल लेट जाएं, हाथों को कंधों के नीचे रखें और धीरे-धीरे अपनी छाती को ऊपर उठाएं. कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें और फिर वापस आराम की स्थिति में आ जाएं|
2. चाइल्ड पोज-
इसमें आपकी पीठ की मांसपेशियों को आराम मिलता है. साथ ही कंप्यूटर के सामने लगातार बैठने पर पीठ में मौजूद तनाव को कम करता है|
तरीकाः घुटनों के बल बैठ जाएं और माथे को जमीन पर टिका दें. हाथों को आगे की ओर फैलाएं या शरीर के बगल में रखें|
3. ब्रिज पोज-
इस आसन में पीठ की निचली मांसपेशियों को आराम मिलता है. इसमें आपके पूरे शरीर में ब्लड फ्लो भी बढ़िया होता है|
तरीकाः पीठ के बल लेट जाएं, घुटनों को मोड़ें और पैरों को कूल्हों की चौड़ाई पर रखें. अब धीरे-धीरे अपनी पीठ को ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें|
4. बो पोज-
इस आसन को करने से आपकी पीठ का सारा तनाव खत्म हो जाता है. साथ ही यह आसन आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है|
तरीकाः पेट के बल लेट जाएं, घुटनों को मोड़ें और टखनों को हाथों से पकड़ें. अब धीरे-धीरे अपनी छाती और पैरों को ऊपर उठाएं|
इस आसन आपकी गर्दन की मांसपेशियों से लेकर पीठ की सभी मांसपेशियों को आराम देता है|
तरीकाः पीठ के बल लेट जाएं, हाथों को शरीर के बगल में रखें और धीरे-धीरे अपना सिर ऊपर उठाएं|
अगर आपको किसी तरह की पीठ से जुड़ी गंभीर समस्या है, तो इन व्यायामों को करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें|