Health: गर्मियों में रोज सुबह खाली पेट खाएं इस फल का पत्ता, मिलेंगे कई फायदे
Health: गर्मियों के सीजन में हमें हाइड्रेशन मेंटेन करने के लिए फलों का भी सेवन करना चाहिए। खरबूज, तरबूज आदि जैसे फलों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। मगर इनके अलावा, कुछ दुर्लभ फल भी होते हैं, जो सिर्फ अप्रैल से जून-जुलाई तक के महीनों में ही मिलते हैं। जैसे कि शहतूत, फालसे और ताड़गोला। शहतूत एक मीठा और स्वादिष्ट फल है। इस फल का रंग गहरा बैंगनी होता है, जो हमारे हाथों और कपड़ों को भी गंदा कर देता है। चलिए ये तो हो गई फल की बात। मगर क्या आप जानते हैं इस फल के पत्ते खाना भी हमारे लिए फायदेमंद होता है? जी हां, शहतूत के पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट्स समेत कई लाभकारी गुण होते हैं, जो बीमारियों से हमारी रक्षा करते हैं। इसके पत्तों में मौजूद तत्व शरीर के ताप को कम करते हैं। आइए जानते हैं इसके पत्ते खाने के फायदों के बारे में।
शहतूत के पत्ते खाने के फायदे:
1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें:
शहतूत के पत्ते पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स के सोर्स होते हैं। ऐसे में यदि हम इन दिनों रोजाना सुबह खाली पेट इसके पत्तों का सेवन करते हैं, तो बीपी कंट्रोल होने लगेगा। गर्मियों में हाई बीपी की समस्या वैसे भी बढ़ जाती है।
2. शुगर कंट्रोल करें:
इस फल का टेस्ट मीठा होता है। मगर इसके पत्ते खाने से डायबिटीज में लाभ होता है। शहतूत के पत्ते में डीएनजे नामक गुण पाया जाता है, जो एंजाइम से मिलकर एक बॉन्ड बनाता है। इसके पत्ते खाली पेट खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है। यदि हम इसके पत्तों का अर्क बनाकर रोजाना खाएं, तो शुगर लेवल संतुलित किया जा सकता है।
3. इम्यूनिटी बूस्ट करें:
शहतूत के पत्तों में विटामिन-सी, विटामिन-ए और जिंक जैसे न्यूट्रिएंट होते हैं। इनकी मदद से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। गर्मियों में हमें पाचन से संबंधित समस्याएं हो जाती हैं, जो कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमताओं के चलते होती हैं। ऐसे में हमें इसके पत्तों का सेवन इन महीनों में जरूर करना चाहिए।
इसके पत्ते मिलना ज्यादा मुश्किल नहीं हैं। शहतूत के पेड़ आमतौर पर लोगों के घरों के आस-पास भी मिल जाते हैं। लोकल पार्कों में भी इसका पेड़ होता है। आप वहां से इसके पत्तों को तोड़कर ला सकते हैं। ये पत्ते ताजे होते हैं। इन्हें अच्छे से साफ करके सुबह खाली पेट खाएं। आप चाहें तो इसके पत्तों का रस निकालकर स्टोर करके रख सकते हैं। इस अर्क को रोजाना 1 चम्मच खाली पेट पिएं। शहतूत के 3 से 4 पत्ते खाली पेट चबाने से वजन भी कम होता है।