Health Care: त्वचा के और दिल को स्वस्थ रखता है ये पत्ता

Update: 2024-07-13 17:25 GMT
Health Care: करी पत्ता जिन्हें हम मीठी नीम के नाम से भी जानते हैं, इसका इस्तेमाल अक्सर भारतीय खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए करते हैं। इसके अलावा ये हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व होते हैं जो हमारी अच्छी सेहत के साथ हमारे बालों और स्किन के लिए भी चमत्कारी साबित होते हैं। इसी कड़ी में हम आज आपको बताते हैं इससे होने वाले लाभ के बारे में, जिन्हें जान कर आप भी हैरान हो जाएंगे -
ये हैं करी पत्ते के चमत्कारी लाभ
पाचन में लाएं सुधार :
करी पत्ते पाचन Enzymes को उत्तेजित करके, अपच को कम करने में सहायता करते हैं। दस्त में भी आराम पहुंचाते है। जिन लोगों को पाचन की समस्या होती हैं। उन लोगों को सुबह खाली पेट करी पत्ते को खाना चाहिए।
त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करता है :
करी पत्ते विटामिन ई जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को पोषण देने, उसकी बनावट में सुधार करने और त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाकर रखते है।
ब्लड शुगर करे मैनेज :
जिन लोगो को शुगर की बीमारी होती हैं, उन लोगों के लिए करी पत्ते का सेवन करना बहुत लाभकारी साबित होता हैं। करी पत्ते अपने एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुणों के कारण रक्त शर्करा के स्तर को कण्ट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। ये रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल कर सकते है।
दिल को रखे हेल्दी :
करी पत्ते में रुटिन और टैनिन जैसे गुण होते हैं, जो दिल को मजबूत करते हैं। करी पत्ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।
हेरफल को रोके :
करी पत्ते बालों के विकास को बढ़ावा देने और बालों के झड़ने को कम करने में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व समय से पहले सफेद हो रहे बाल को रोकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->