Health Care: जाने बर्फ खाने का मन हो तो उसके पीछे का वजह

Update: 2024-07-25 12:29 GMT
Health Care स्वास्थ्य देखभाल:  बर्फीला पानी, ठंडी आइसक्रीम, शरबत या कोल्ड ड्रिंक जो भी हो थोड़ी देर के लिए हमें इस चुभती गर्मी से छुटकारा तो दिला ही देता है। ऐसे में कुछ लोग फ्रिज से सादी बर्फ निकालकर चबाते हैं। हालांकि इसमें तब तक कोई दिक्कत नहीं है जब तक आप एक दो बार ही ऐसा कर रहे हैं। लेकिन अगर आपका बार–बार कच्ची बर्फ चबाने का मन करता है तो इसके पीछे कई बीमारियों के संकेत छुपे हो सकते हैं। आज हम आपको इसी के पीछे का कारण बताने वाले हैं।
क्यों होता है बार–बार बर्फ खाने का मन
बार–बार बर्फ खाने की क्रेविंग उठने की समस्या को 'पाइका डिसऑर्डर' का नाम भी दिया गया है। यह आमतौर पर बच्चे और गर्भवती महिलाओं में पाया जाता है लेकिन यह किसी को भी हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो जिन लोगों के अंदर आयरन की कमी होती है उन्हें बार–बार बर्फ खाने की क्रेविंग होती है। इसके साथ ही मानसिक रूप से अगर कोई व्यक्ति डिप्रेशन या स्ट्रेस की स्थिति से गुजर रहा है तब भी उसे यह इटिंग डिसऑर्डर हो सकता है। कुछ लोगों में 
Dehydration 
भी इसका एक प्रमुख कारण है साथ ही प्रेगनेंसी, पीरियड्स और स्तनपान के समय भी ऐसी इच्छा हो सकती है।
क्या हैं इसके नुकसान
अगर अपनी क्रेविंग के चलते आप बार–बार बर्फ खा रहे हैं तो इसके कुछ साइडइफेक्ट्स भी हो सकते हैं। सबसे पहले तो यही कि आप अपनी बीमारी को इग्नोर कर रहे हैं। हो सकता है कि आपके शरीर में आयरन की मात्रा कम हो लेकिन आप उसपर ध्यान ही नहीं दे रहे हों इसलिए इसके पीछे का कारण जानना बेहद जरूरी है। इसे यूं ही इग्नोर न करें। अगर समस्या ज्यादा है तो डॉक्टर की सलाह लेने में भी कोई ढील ना बरतें।बर्फ खाने से आपके दांतों को भी इसकी मार झेलनी पड़ सकती है। बर्फ हमारे दांतों की बाहरी परत के लिए नुकसानदायक होता है जिससे काफी सारी समस्याएं हो सकती हैं।
Tags:    

Similar News

-->