Hariyali Teej 2025 Wishes :हरियाली तीज के शुभ अवसर पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Update: 2025-07-27 02:51 GMT
Hariyali Teej 2025 Wishes : हिंदू संस्कृति में तीज का त्यौहार विशेष महत्व रखता है, खासकर विवाहित महिलाओं के लिए। यह त्यौहार सुहाग, प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष हरियाली तीज का पावन पर्व शनिवार 27 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं पारंपरिक हरे वस्त्र पहनती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं और अपने पति की लंबी आयु, स्वास्थ्य और सुख की कामना करती हैं। हरियाली तीज केवल श्रृंगार या उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी इसका बहुत महत्व है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती ने कठोर तपस्या के बाद शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था।
अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या प्रियजनों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां हरियाली तीज के अवसर पर कुछ शुभकामना संदेश दिए गए हैं।
फूल खिले हैं बागों में
बारिश की है फुहार
दिल से आप सबको मुबारक
यह प्यारा तीज का त्यौहार !
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं !

मेहंदी से सजे हाथ
नव-विवाहितों की खनकती
चूड़ियों और घेवर की मिठास
मुबारक हो आपको हरियाली तीज !
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं !

मेरा मन झूम-झूम नाचे
गाए तीज के हरियाली गीत
आज पिया संग झूलेंगे
संग में मनाए हरियाली तीज !
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं !

तेरे नाम की मेहंदी रचाई है,
तीज की पूजा में थाली सजाई है,
दिल से मांगी है ये दुआ हमने,
तेरी लंबी उम्र, यही तीज पर फरमाई है
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं !
Tags:    

Similar News