Hair Tips: करी पत्ते से इस तरह बनाएं हेयर मास्क

Update: 2024-09-18 03:43 GMT
Hair Tips: करी पत्ते में कई औषधीय गुण होते हैं जो बालों की समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से आप आसानी से अपने बालों को लंबा, काला और घना बना सकते हैं। आइए जानते हैं करी पत्ते के फायदे बालों में लगाने के नियम। इसके साथ ही आप हेयर मास्क बनाना भी सीखेंगे।बालों की कई समस्याओं को दूर करने में करी पत्ता फायदेमंद उपाय है। यह अमीनो एसिड से भरपूर होता है जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। इसके इस्तेमाल से बाल रेशमी, चमकदार, मुलायम, रूसी मुक्त और प्राकृतिक रूप से काले हो जाते हैं। आपको बता दें कि करी पत्ता बालों के झड़ने की समस्या को भी दूर कर सकता है। दरअसल इसका इस्तेमाल
करी पत्ते
से हेयर मास्क बनाने में किया जाता है।
करी हेयर मास्क कैसे बनाएं How to make curry hair mask
सबसे पहले एक पैन में 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल लें। अब इसे गैस पर रख कर गरम होने रख दीजिये.इसके बाद कढ़ाई में 10-12 करी पत्ते डाल कर 3-4 मिनिट तक भूनिये.
अब गैस बंद कर दें और इसे करीब 20 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें।
आपका हेयर मास्क तैयार है। अब आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
बालों पर करी हेयर मास्क कैसे लगाएं?
सबसे पहले दोनों हाथों में हेयर मास्क लें।
अब बालों की जड़ों में अच्छे से मसाज करें।
इसके बाद आप हेयर मास्क को पूरे बालों में लगा सकते हैं।
अब इसे करीब 1 घंटे तक सूखने दें।
सूखने के बाद साफ पानी से धो लें।
Tags:    

Similar News

-->