Food For Navratri: नवरात्रि में अगर आप नौ दिन का व्रत रख रहे हैं तो पहले से तैयार रखें फलाहारी नमकीन

Update: 2025-03-21 05:05 GMT
Food For Navratri: जो लोग नौ दिन उपवास करते हैं, उनको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना पड़ता है। इसी के चलते हम आपको दो ऐसी फलाहारी नमकीनों के बारे में बताने जा रहे है, जिसका सेवन आप व्रत में भी कर सकते हैं। इन दोनों ही नमकीनों को बनाना काफी आसान है।
मखाना और मूंगफली की फलाहारी नमकीन बनाने का सामान और विधि
2 कप मखाने
1/2 कप मूंगफली
1/4 कप काजू
1 चम्मच घी या नारियल तेल
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच सेंधा नमक
1/4 चम्मच अमचूर पाउडर
विधि
इस नमकीन को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और उसमें मूंगफली को भून लें। अब बारी आती है है अन्य चीजें तैयार करने की। इसके लिए इसी पैन में मखाने और काजू भूनने की। उसी पैन में काजू और मखाने डालकर धीमी आंच पर भूनें, जब तक यह कुरकुरे न हो जाएं।
जब ये कुरकुरे हो जाएं तो सभी चीजों को पैन में रखकर ऊपर से सेंधा नमक, काली मिर्च और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जब ये ठंडा हो जाए तो इस नमकीन को एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर स्टोर करें।
साबूदाना नमकीन बनाने का सामान और विधि
1 कप मोटा साबूदाना
1/2 कप मूंगफली
1/4 कप काजू और नारियल के टुकड़े
1 चम्मच सेंधा नमक
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
तलने के लिए घी
विधि
इस नमकीन को बनाना भी काफी आसान है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले तो साबूदाने को हल्की आंच पर बिना तेल के भून लें, जब तक वह फूलकर कुरकुरा न हो जाए। अब अलग से मूंगफली, काजू और नारियल के टुकड़ों को घी में हल्का फ्राई कर लें।
अच्छी तरह से फ्राई करने के बाद सभी चीजों को मिक्स करें और उसमें ऊपर से संधा नमक और काली मिर्च डालें। जब ये ठंडा हो जाए तो एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रख लें। अब ये फलाहार में खाने के लिए तैयार है।
Tags:    

Similar News