Fashion Tips: बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल, बाल हो जाएंगे खूबसूरत
Fashion Tips: बालों को मजबूत बनाने और हेल्दी रखने के लिए कॉफी का इस्तेमाल बेहतरीन विकल्प हो सकता हैं. इसमें मौजूद कैफीन बालों को पोषण देकर सिर की त्वचा में रक्त संचार को संतुलित करता है, जिससे बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं. इसके अलावा इस लेख हम आपको कॉफी के बेहतरीन हेयर मास्क बताएंगे, जो बालों को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद करेंगे. आइए जानते हैं इन हेयर मास्क के बारे में विस्तार से-
कॉफी और नारियल तेल मास्क लगाएं-
कॉफी और नारियल तेल का मास्क बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसके लिए सबसे पहले एक चम्मच कॉफी पाउडर में दो चम्मच नारियल तेल मिलाकर हल्का गर्म करें. फिर इसे स्कैल्प और बालों पर 25 मिनट तक लगाकर छोड़ दें.उसके बाद साफ पानी से धो लें. यह हेयर मास्क बालों को गहराई से पोषण देने में मदद करता है, साथ ही बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है|
कॉफी और अंडा मास्क लगाएं-
बालों को मजबूत रखने के लिए कॉफी और अंडा मास्क लगाना कारगर हो सकता है. इसके लिए एक अंडे में 1 चम्मच कॉफी पाउडर मिला लें. फिर इसे बालों पर 25 मिनट तक लगाए रखें. यह बालों को प्रोटीन और चमक प्रदान करता है|
कॉफी और दही मास्क लगाएं-
दही और कॉफी का मिश्रण बालों के लिए प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में काम करता है. इसके लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर में दो चम्मच दही मिक्स कर लें. फिर इसे 20 मिनट तक बालों पर लगाकर रखें उसके बाद साफ पानी से धो लें. यह मास्क बालों को मुलायम और हेल्दी बनाने में मदद करता है|
कॉफी और एलोवेरा मास्क लगाएं-
बालों को हाइड्रेट करने में एलोवेरा और कॉफी का मिश्रण बेहद फायदेमंद होता है. इसके लिए कॉफी पाउडर और एलोवेरा जेल को मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं. यह हेयर मास्क बालों को नमी और चमक प्रदान करने में मदद करता है|