बैंगन चिप्स: अगर आपने अभी तक यह डिश ट्राई नहीं की है तो घबराने की कोई बात नहीं। हम आपको इसे बनाने की बिल्कुल आसान विधि बता रहे हैं। इन्हें फटाफट बनाया जा सकता है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं। आपकी जब भी कुछ चटपटा खाने की इच्छा हो तो इस पर भरोसा जताया जा सकता है। अगर हेल्थ कॉन्शियस हैं तो तलने की जगह एयर फ्राई कर सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
आधा किलो बैंगन
जैतून का तेल
नमक
काली मिर्च
लाल मिर्च
विधि (Recipe)
- बैंगन को अच्छी तरह से धो लें और साफ कर लें। अब बैंगन को पतले और गोल आकार में काट लें।
- अब कटे हुए बैंगन को थाली में फैला लें और इस पर तेल लगा लें।
- तेल के बाद बैंगन के टुकड़ों पर नमक और मिर्च लगाएं।
- इसको मिक्स कर लें और 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। अब बैंगन को तेल में डाल दें।
- चिप्स को क्रंची करने के लिए इसे 5 मिनट तक तलें। हल्के ब्राउन होने तक तलते रहें।
- लीजिए तैयार हैं एकदम क्रिस्पी और गरमा-गरम बैंगन के चिप्स। इन चिप्स को एक प्लेट में डालकर सर्व करें।
Tags: