ज्यादा फाइबर खाना भी हो सकता है नुकसानदायक, एक्सपट्स से जानें कितनी होनी चाहिए मात्रा

Update: 2022-06-18 11:32 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बेहतर सेहत के लिए हमें अपने आहार में फाइबर लेने की सलाह दी जाती है ताकि खाने का पाचन बेहतर ढंग हो सके। साथ ही डाइजेशन और गट हेल्थ अच्छी बनी रहे। आमतौर पर साबुत अनाज, फल, सब्जियां और कुछ अन्य चीजों के सेवन से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर की आपूर्ति होती है। फाइबर आपके शरीर में कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम, गट, शरीर में ब्लड ग्लूकोज लेवल को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी तत्‍व होता है। यह शरीर के लिए कई तरीके से लाभदायक है लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। पुरूषों में 38 ग्राम और महिलाओं में रोजाना 25 ग्राम से अधिक फाइबर की जरूरत नहीं होती है। इससे अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करने से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती है। हमारे शरीर में दो तरह के फाइबर की जरूरत होती है। एक घुलनशील फाइबर और दूसरा अघुलनशील फाइबर, हालांकि दोनों की पाचन में अलग-अलग भूमिका होती है। आइए जानते है फाइबर के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में।

फाइबर के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान
1. गैस की समस्या
अगर आप अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पेट संबंधित कई समस्याएं हो सकती है। इससे पेट में गैस बनने की दिक्कत हो सकती है। साथ ही आप जो खाना खा रहे हैं, उसे पचाने में परेशानी हो सकती है। इससे छाती के पास दर्द और जलन की समस्या हो सकती है। इसके लिए आपको संतुलित मात्रा में फाइबर का सेवन करना चाहिए।
2. दस्त की दिक्कत
अधिक फाइबर का सेवन करने से आपको भोजन पचाने में परेशानी आ सकती है। अत्यधिक फाइबर युक्त आहार लेने से भोजन गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट से जल्दी पास हो जाता है और इस वजह से दस्त की समस्या शुरू हो सकती है। इसलिए आपको संतुलित मात्रा में सेवन करना चाहिए। ताकि किसी तरह का कोई नुकसान न हो।
3. कब्‍ज की समस्‍या
फाइबर युक्त भोजन के साथ अगर पानी कम पीते हैं, तो इससे आपको कब्ज की दिक्कत हो सकती है। ऐसा न करने पर फाइबर आपके शरीर में मौजूद पानी को सोखने का काम करता है और इससे मल त्याग में दिक्कत आ सकती है। साथ ही कब्ज की परेशानी हो सकती है। इसके लिए आपको घुलनशील फाइबर को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
4. डिहाईड्रेशन की परेशानी
फाइबर को शरीर में घुलने के लिए अधिक पानी पीने की जरूरत होती है। जब आपके शरीर में फाइबर की अधिक मात्रा होती है, तो यह शरीर में मौजूद पानी को सोख लेता है और इससे आपको डिहाईड्रेशन की दिक्कत हो सकती है। इसके लिए आपको लिक्विड की अधिक मात्रा लेनी की आवश्यकता होती है
5. आंत में परेशानी
रोजाना के आहार में फाइबर का अधिक सेवन करने से गैस से संबंधित समस्या हो सकती है। फाइबर को पचाने के लिए आंत में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया द्वारा मिथेन गैस का उत्पादन होता है, जो पेट में दर्द और परेशानी हो सकती है।
इसके अलावा अगर आपको स्किन प्रॉब्लम या अन्य कोई भी परेशानी हो, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और दिनभर में जितना जरूरी हो, उतनी ही मात्रा में फाइबर का सेवन करना चाहिए ताकि आपको किसी तरह की कोई परेशानी न हो।


Tags:    

Similar News

-->